12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलसनराइजर्स हैदराबाद ने IPL इतिहास का बनाया सबसे बड़ा 277 रनों का...

सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL इतिहास का बनाया सबसे बड़ा 277 रनों का स्कोर, गेंदबाजों के लिए तबाही का दिन

Published on

हैदराबाद

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 8वें मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में सनराइजर्स ने आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मुंबई के खिलाफ मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स की टीम ने ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन की फिफ्टी से निर्धारित 20 ओवर के खेल में 277 रन का स्कोर खड़ा किया। आईपीएल के इतिहास में यह किसी भी टीम के द्वारा बनाया सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले आईपीएल में सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करने का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नाम था जिन्होंने साल 2013 में पुणे वारियर्स के खिलाफ 263 रन बनाए थे।

सनराइजर्स के तीन बल्लेबाजों ने ठोका अर्धशतक
मुंबई के इंडियंस के खिलाफ इस मुकाबले में सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने तबाही मचा कर रख दिया। सनराइजर्स की तरफ से तीन-तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली। अभिषेक शर्मा ने तो सिर्फ 16 गेंद में अपना पचासा पूरा कर इस सीजन का सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इसके अलावा ट्रेविस हेड ने 18 गेंद में और हेनरिक क्लासेन ने 23 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। इन तीनों बल्लेबाजों के कमाल से ही सनराइजर्स की टीम आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा पाई।

टीम के लिए सबसे हेनरिक क्लासेन 34 गेंद में 80 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी इस पारी में क्लासेन ने 7 छक्के और 4 चौके भी लगाए। इसके अलावा ट्रेविस हेड ने 24 गेंद में 62 रनों की धुआंधार पारी खेली जबकि अभिषेक शर्मा ने 23 गेंद में 23 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा एडेन मार्कराम 28 गेंद में 42 रन बनाकर नाबाद रहे।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...