10.7 C
London
Friday, May 1, 2026
HomeभोपालMP : 'जिनको 15 दिन आए हुए उनको क्या मिलेगा', पूर्व गृहमंत्री...

MP : ‘जिनको 15 दिन आए हुए उनको क्या मिलेगा’, पूर्व गृहमंत्री के बयान से चौंक जायेंगे कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए नेता

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह के एक बयान ने हलचल मचा दी है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बीजेपी में आने वाले नेताओं की चर्चा की है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए नेताओं को अपने भविष्य की चिंता सताने लगी है। भूपेंद्र सिंह के इस बयान ने पार्टी को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

वीडियो में उन्होंने कहा है कि ग्वालियर में अभी बैठक थी तो माननीय अमित शाह जी आए। तो वो कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर बातचीत कर रहे थे। कि आने वाले चुनाव में क्या करना चाहिए, क्या प्लान अपनाना चाहिए? तभी एक कार्यकर्ता ने पूछा साहब जो ये नई नई भर्ती हो रही हैं, इसका क्या करें?

जिनको 15 दिन हुए उनको क्या मिलेगा
इस पर शाह ने जवाब देते हुए कहा कि ऐसे लोग हाथ उठाओ जिनको पार्टी में 15 साल काम करते हो गए तो बहुत से लोगों ने हाथ ऊपर उठा लिया। इस पर अमित शाह ने कार्यकर्ताओं से पूछा कि तुम्हें 15 साल में क्या मिला? तो कार्यकर्ताओं ने कहा मुझे तो कुछ नहीं मिला। इस पर अमित शाह ने जवाब दिया कि जब तुम्हें 15 साल में कुछ नहीं मिला तो जिनको आज 15 दिन हुए उनको क्या ही मिलेगा?

कांग्रेस ने ली चुटकी
कांग्रेस ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते हुए चुटकी ली है। कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं के बीजेपी में जाने से चिंतित है। ऐसे में पार्टी को रूठे नेताओं को मनाने के लिए यह वीडियो ही काफी है। कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में जाने वाले नेताओं के लिए महत्वपूर्ण संदेश।

राजनीतिक हलचल बढ़ी
बता दें कि विदिशा विधानसभा से पूर्व विधायक और लोकसभा टिकट के दावेदार शशांक भार्गव ने भी बीजेपी का दामन थामा है। इसके अलावा कमलनाथ के वफादार कहे जाने वाले नेता दीपक सक्सेना भी बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं। पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह के विवादित बयानों ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...