17.5 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालफांसी लगाकर मां ने 3 बेटियों के साथ की खुदकुशी, ऐसे बची...

फांसी लगाकर मां ने 3 बेटियों के साथ की खुदकुशी, ऐसे बची एक बच्ची की जान

Published on

भोपाल,

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां मंगलवार को एक महिला ने अपनी तीन बालिग बेटियों के साथ अपने घर में फांसी लगा ली. इस दौरान महिला और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई. जबकि एक मासूम बच्ची इस बच गई. दिल दहला देने वाला यह मामला भोपाल के रोंडिया गांव का है. जहां एक 28 वर्षीय महिला ने उसकी तीन नाबालिग बेटियां के साथ अपने घर में फांसी लगा ली. वे चारों घर की छत से लटकी पाई गईं. भोपाल पुलिस के एक अफसर ने इस बारे में पीटीआई को जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान चार में से एक छोटी लड़की बच गई.

पुलिस अधिकारी ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि रोंडिया गांव में महिला और उसकी तीन बेटियों को सुबह उनके परिवार के सदस्यों ने घर में लकड़ी की छत से लटका हुआ पाया. ये देखकर उन सभी के होश उड़ गए. उन लोगों ने फौरन उन चारों को फंदों से उतारा और उन्हें अस्पताल ले गए.गुनगा पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक अरुण शर्मा ने इस मामले में बताया कि इस घटना में मां और दो बेटियों की मौत हो गई, जबकि ढाई साल की मझली बच्ची बच गई. उन्होंने बताया कि मृतक महिला की पहचान संगीता यादव के रूप में की गई है.

एसएचओ (SHO) अरुण शर्मा के अनुसार, घटना में मरने वाली सबसे बड़ी बेटी पांच साल की थी और सबसे छोटी डेढ़ साल की थी. उन्होंने बताया कि दूसरी बेटी का भोपाल के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर है. उसकी उम्र ढाई साल है.थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि पुलिस को शक है कि संगीता यादव ने पारिवारिक झगड़े के कारण यह खौफनाक कदम उठाया है. उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे मामले की जांच की जा रही है.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...