17.5 C
London
Friday, May 1, 2026
HomeभोपालMP: गेहूं निकालते वक्त थ्रेशर में घुसा किसान, धड़ अंदर और पैर...

MP: गेहूं निकालते वक्त थ्रेशर में घुसा किसान, धड़ अंदर और पैर रह गए बाहर, बिलखती रह गईं मां और पत्नी

Published on

बैतूल ,

मध्य प्रदेश के बैतूल में दर्दनाक हादसा हुआ. जहां एक किसान गेहूं की फसल निकालते समय थ्रेशर की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. किसान का आधा शरीर थ्रेशर के अंदर फंस गया था और उसके दोनों पैर बाहर थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया.

यह घटना सारनी थाना क्षेत्र के शोभापुर गांव में सोमवार हुई. 28 साल के राधेश्याम उइके गेहूं की फसल निकालते समय थ्रेशर मशीन की चपेट में आ गया. पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है. बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ मौके पर उसके परिवार के अन्य लोग भी मौजूद थे. उन्होंने उसे निकालने का प्रयास किया लेकिन राधेश्याम के शरीर का आधा हिस्सा थ्रेशर में बुरी तरह से फंस चुका था और तड़प-तड़प कर उसकी मौत हो गई.

गेहूं निकालते समय थ्रेशर में घुसा किसान
बताया जा रहा है कि किसान राधेश्याम मजदूरी करता था. गांव में उसकी बाड़ी में बोया था. सोमवार को होली के दिन राधेश्याम पत्नी बबीता और मां मन्ना उइके के साथ थ्रेशर से गेगूं की दावन कर रहा था. राधेश्याम मशीन चला रहा था, पत्नी बबीता थ्रेशर से निकले गेहूं को एकत्र कर रही थी, वहीं मां गेहूं पुल दे ही थी. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

किसान की दर्दनाक मौत के बाद गांव में पसरा मातम
इस मामले पर जांच अधिकारी आरएस अमरुते ने बताया कि किसान गेहूं की फसल निकल रहा था और उसकी नजर चूक गई जिसके कारण वह थ्रेशर की चपेट में आ गया आधा शरीर थ्रेशर के अंदर चला गया.

 

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...