भोपाल
पर्यावरण के संरक्षण के प्रति अपने कर्तव्यबोध को व्यक्त करते हुए बी.एचई.एल, भोपाल के ढलाई विभाग में कार्यपालक निदेशक एस. एम. रामनाथन द्वारा पौधारोपण किया गया । ढलाई विभाग को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में यहाँ वृक्षारोपण एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा । पर्यावरण की रक्षा एवं कारखाने के भविष्य को ध्यान में रखते हुए कार्यपालक महोदय की भावना अनुसार फलदार वृक्ष लगाए गए । इस मौके पर महाप्रबंधक-फीडर्स रूपेश तैलंग, ढलाई विभाग के विभागाध्यक्ष अपर महप्रबंधक विवेक गुप्ता एवं विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे ।
