भोपाल
ऐसी परंपरा रही है कि हर साल अप्रैल के पहले सप्ताह से उत्पादन लक्ष्य पूरा होने की खुशी में भेल के सभी कर्मचारियों को मिठाई बांटी जाती है। वित्तीय वर्ष समाप्ति के अवसर पर बीएचईएल इकाइयों/ डिवीजनों के परिसर के भीतर काम करने वाले और बीएचईएल के संचालन में शामिल कर्मचारियों और अन्य हितधारकों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए आगामी एक अप्रैल से मिठाई का वितरण किया जाएगा।
