भोपाल
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने एक बडा ऑर्डर मिला है। इस आर्डर के तहत बीएचईएल को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में 1,600 मेगावाट के रायगढ़ चरण- 2 ताप-विद्युत संयंत्र की स्थापना के लिए अडाणी पावर लिमिटेड से 4,000 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। बिजली प्रमुख उपकरण बीएचईएल के त्रिची, हरिद्वार में निर्मित किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ चरण-2 में अति-महत्वपूर्ण तकनीक पर आधारित दो गुणा 800 मेगावाट की परियोजना के लिए उपकरणों की आपूर्ति, निर्माण और परिचालन के पर्यवेक्षण के लिए ऑर्डर मिला है।
