14.7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
HomeUncategorizedकंगना ने लगातार फ्लॉप होती फिल्मों को देख लिया राजनीति में आने...

कंगना ने लगातार फ्लॉप होती फिल्मों को देख लिया राजनीति में आने का फैसला?

Published on

कंगना रनौत फिल्मी दुनिया में अपने टैलेंट का हुनर दिखाने के बाद अब राजनीति में भी कदम रखने जा रही हैं. कंगना को भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है. इस साल लोकसभा चुनाव में कंगना रनौत भाग लेंगी. इस बीच उन्होंने अपने फिल्मी करियर पर बात की.

क्यों राजनीति में जा रहीं कंगना?
एक इवेंट के दौरान कंगना से पूछा गया कि क्या उन्होंने राजनीति में उतरने का फैसला अपनी फिल्मों के लगातार फ्लॉप होने की वजह से लिया है. इसके जवाब में उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है. कंगना रनौत ने खुद को और शाहरुख खान को ‘स्टार्स की आखिरी पीढ़ी’ बताया. साथ ही उन्होंने शाहरुख खान का उदाहरण भी दिया. कंगना ने कहा कि अपने करियर की बड़ी हिट फिल्में – ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ देने से पहले शाहरुख भी मुश्किल वक्त से गुजरे थे.

टाइम्स नाऊ समिट में बात करते हुए कंगना ने कहा, ‘इस दुनिया में कोई एक्टर नहीं है जिसने अपने करियर में एक भी फ्लॉप नहीं दी है. शाहरुख खान को 10 सालों तक एक भी हिट फिल्म नहीं मिली थी. लेकिन फिर पठान हिट हो गई. मुझे 7-8 सालों तक कोई हिट नहीं मिली थी, लेकिन फिर क्वीन ने कमाल कर दिखाया. फिर मेरे पास 3-4 सालों तक कोई हिट नहीं थी और मणिकर्णिका चल गई. अब इमरजेंसी आ रही है मैं उम्मीद कर रही हूं कि ये चल जाए.’

ओटीटी से नहीं निकल रहे स्टार्स
कंगना रनौत ने ये भी कहा कि अब ओटीटी के दुनियाभर में छाने के बाद एक स्टार होना आसान नहीं है. कई एक्टर्स को इसमें मौके मिल रहे हैं लेकिन ओटीटी अभी भी स्टार्स नहीं प्रोड्यूस कर रहा. उन्होंने कहा, ‘इन दिनों ओटीटी की वजह से एक्टर्स के पास अपना टैलेंट दिखाने के लिए कई मौके हैं. हम स्टार्स की आखिरी पीढ़ी हैं, ओटीटी के पास कोई स्टार्स नहीं हैं. हम ही जानकार चेहरे हैं और भगवान की दया से हम काफी डिमांड में हैं. तो ऐसा नहीं है. लेकिन जैसा आपने कहा, मैं अपने आप को असली दुनिया से भी रूबरू करवाना चाहती हूं, सिर्फ आर्ट्स की दुनिया में नहीं रहना चाहती.’

कंगना रनौत की पिछली तीन फिल्में – ‘तेजस’, ‘धाकड़’ और ‘थलाइवी’, भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में साबित हुई हैं. 14 जून को कंगना की नई फिल्म इमरजेंसी रिलीज होगी. इसमें वो भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल निभाती नजर आने वाली हैं. फिल्म की कहानी 1975 में भारत में लगे आपातकाल पर आधारित होगी. फिल्म में अनुपम खेर, महिमा चौधरी और श्रेयस तलपड़े जैसे सितारे भी हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...