17.5 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालकमलनाथ को झटके पर झटका, अब छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा से कांग्रेस MLA...

कमलनाथ को झटके पर झटका, अब छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा से कांग्रेस MLA कमलेश शाह नेे थामा BJP का दामन

Published on

छिंदवाड़ा/भोपाल ,

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ को एक और झटका लगने जा रहा है. छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा से कांग्रेस विधायक कमलेश शाह थोड़ी देर में बीजेपी में शामिल होंगे. इससे पहले कांग्रेस नेता के तमाम करीबी नेता कमल थाम चुके हैं. भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर अमरवाड़ा के विधायक कमलेश शाह के साथ उनकी धर्मपत्नी हरई नगरपालिका की पूर्व अध्यक्ष माधवी शाह और बहन जिला पंचायत सदस्य केसर नेताम ने बीजेपी की सदस्यता ली.

इस मौके पर BJP के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश , मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी, प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मौजूद थे. इससे पहले कमलनाथ के करीबी विश्वासपात्र और 2019 में कमलनाथ के लिए अपनी सीट खाली करने वाले दीपक सक्सेना के बेटे अजय सक्सेना बीजेपी में शामिल हो गए थे.

दीपक सक्सेना को कमलनाथ सरकार के दौरान विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर बनाया गया था और हाल ही में जब यह अटकलें लगाई गईं कि कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की संभावना है, तो सक्सेना सबसे पहले उनके पक्ष में बयान जारी करने वालों में से एक थे.

कुछ दिन पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी सैयद जफर भी बीजेपी में शामिल हो गए थे. कांग्रेस प्रदेश महामंत्री, मीडिया उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रवक्ता रह चुके सैयद जफर को भोपाल के बीजेपी कार्यालय में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा, सीएम मोहन यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई थी.

बता दें कि पिछले दिनों कांग्रेस नेता कमलनाथ के भविष्य के कदम को लेकर भी काफी अटकलें थीं. हालांकि, उनके सहयोगियों और दिग्विजय सिंह जैसे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कई बार आश्वासन दिया कि कमलनाथ की BJP में शामिल होने की कोई योजना नहीं है. कमलनाथ ने भी कहा कि उनके BJP में जाने की अटकलें मीडिया की उपज थी, क्योंकि उन्होंने कभी ऐसा बयान नहीं दिया. राजनीतिक जानकारों का कहना है कि भले ही कमलनाथ और नकुलनाथ के बीजेपी में जाने की अटकलों पर भी विराम लग चुका हो लेकिन कार्यकर्ता हताश हैं. एक के बाद एक नेता बीजेपी में शामिल होते जा रहे हैं.

सूबे की 29 लोकसभा सीटों में से बीजेपी के पास 28 सीटें हैं जबकि इकलौती छिंदवाड़ा सीट पर कमलनाथ का कब्जा बरकरार है. उनके बेटे नकुलनाथ फिर से कांग्रेस के टिकट पर सांसद पद के उम्मीदवार हैं. उधर, बीजेपी मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा लोकसभा सीट को जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है. प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान छिंदवाड़ा के लगातार दौरे कर अपना लक्ष्य बता चुके हैं.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...