17.5 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालहूटर लगी कार रोकने पर भड़का बिजनेसमैन, महिला SI से कहा- SP...

हूटर लगी कार रोकने पर भड़का बिजनेसमैन, महिला SI से कहा- SP को बता दो मेरी गाड़ी का नंबर

Published on

ग्वालियर ,

लोकसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लागू हो चुकी है. मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर की पुलिस चौक-चौराहों पर चेकिंग भी कर रही है, लेकिन इस दौरान शहर के संभ्रांत नागरिक ही पुलिस पर रौब झाड़ने से पीछे नहीं हटते हैं, चाहे सामने वर्दी में महिला अधिकारी ही क्यों ना हो. ऐसी ही एक बानगी ग्वालियर में गुरुवार को देखने को मिली, जब एक महिला सब-इंस्पेक्टर (SI) वाहन चेकिंग के दौरान एक हूटर लगी गाड़ी का चालान काटने की बात करने लगी, तो मालिक महिला एसआई को ही रौब दिखाने लगा.

यह पूरा घटनाक्रम शुक्रवार को ग्वालियर के विवेकानंद चौराहे पर हुआ. यहां पर महिला सब-इंस्पेक्टर सोनम पाराशर चेकिंग पॉइंट पर ड्यूटी कर रही थीं. चेकिंग पॉइंट से गुजरने वाले सभी वाहनों को चेक किया जा रहा था. जिन गाड़ियों पर हूटर लगा था, उन पर चालानी कार्रवाई की जा रही थी. तभी वहां से शहर के प्रतिष्ठित कारोबारी मुकेश अग्रवाल अपनी गाड़ी लेकर निकले.

मुकेश अग्रवाल की गाड़ी पर हूटर लगा हुआ था. बिना पात्रता हूटर लगा देखकर महिला सब-इंस्पेक्टर ने कारोबारी की गाड़ी को रुकवाया और चालान कटवाने की बात कही. जिस पर कारोबारी ने महिला सब-इंस्पेक्टर पर ही रौब झाड़ना शुरू कर दिया. कारोबारी ने एसआई को दो टूक कह दिया कि वह उसकी गाड़ी नहीं पकड़ सकती हैं और वह अपनी गाड़ी नहीं पकड़ने देगा, चाहे तो एसपी से बात कर लो.

कारोबारी का यह रौब देखकर एक बार को तो महिला सब इंस्पेक्टर भी परेशान हो गई, लेकिन नजदीक खड़े स्टाफ के अन्य लोगों ने जैसे तैसे मामला संभाला. इसके बावजूद मुकेश अग्रवाल के तेवर नरम होते हुए नजर नहीं आए और कारोबारी बिना चालान कटवाए वहां से निकल गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार को तेजी से वायरल हुआ, तो पुलिस अधिकारियों तक भी बात पहुंच गई.

इस मामले में एडिशनल एसपी शियाज केएम ने बताया, अक्सर चेकिंग के दौरान कई लोग चालान कटवाने की बजाय बहस करने लगते हैं और विवेकानंद चौराहे पर भी ऐसा ही हुआ है. साथ ही एडिशनल एसपी ने कहा कि कारोबारी ने वहां चालान नहीं कटवाया है, लेकिन उन्हें अब कोर्ट में चालान भरना होगा और अगर अब वो सड़क पर गाड़ी लेकर निकलते हैं तो उनकी गाड़ी को जब्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी. सोशल मीडिया पर महिला सब इंस्पेक्टर और व्यापारी की इस बहस का वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है.

वहीं, महिला एसआई सोनम पाराशर का कहना है कि कारोबारी मुकेश अग्रवाल ने अभद्रता के साथ कानून को तोड़ा है. ऐसे हालात में स्मार्ट सिटी के CCTV के जरिए गाड़ी नंबर के आधार पर डिजिटल चालान भेजा जाएगा. साथ ही अभद्रता के चलते अलग से कानून कार्रवाई की जा रही है.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...