17.5 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालवोट भी दो और नोट भी दो...कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी जनसंपर्क के...

वोट भी दो और नोट भी दो…कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी जनसंपर्क के दौरान मांग रहे 10-10 रुपए

Published on

जबलपुर ,

लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे माहौल भी रोमांचक हो रहा है. मध्य प्रदेश के जबलपुर में कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव अपने अनोखे अंदाज में प्रचार करते दिखाई दे रहे हैं. दरअसल दिनेश यादव जनता के बीच वोट मांगने पहुंच रहे हैं और वोट के साथ-साथ नोट (रुपए) भी मांग रहे हैं.

जी हां, अभी तक प्रत्याशियों की तरफ से जनता को वोट के लिए पैसे देने की मामले सामने आते रहे हैं लेकिन जबलपुर में इसका उल्टा हो रहा है. यानी मतदाता को वोट भी दो और नोट भी दो. दरअसल दिनेश यादव मध्यम वर्ग के व्यापारी हैं. लेकिन राजनीति में सालों से सक्रिय होने के कारण उनकी छवि एक राजनेता की है. हालांकि, आर्थिक रूप से दिनेश यादव बहुत ज्यादा संपन्न नहीं हैं.

जनता के बीच पहुंच रहे दिनेश यादव का कहना है कि यह बात पूरा देश जानता है कि कांग्रेस के सभी बैंक खाता सीज कर दिए गए हैं और कांग्रेस पार्टी एवं उसके प्रत्याशियों के पास चुनाव लड़ने के लिए भी पैसा नहीं है. ऐसे में जनता के बीच वोट मांगने के लिए तो वह खुद जा सकते हैं लेकिन अन्य आवश्यक कार्यों के लिए उन्हें पैसों की जरूरत पड़ेगी. इस स्थिति में जनता से ही सहयोग की उम्मीद है.

दिनेश यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी खाते सीज हैं. ऐसे में वह जनता से ₹10 का सहयोग मांग रहे हैं और ₹100 से ज्यादा उन्हें जरूरत भी नहीं है. यानी प्रत्येक मतदाता से ₹10 से लेकर ₹100 तक का सहयोग उनके लिए पर्याप्त है.

दिनेश यादव ने यह भी दावा किया कि उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और 4 जून को आने वाले लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद उनका विजय जुलूस निकलेगा जो मीडिया के कमरे में रिकॉर्ड होगा. वहीं, मतदाता भी उन्हें वोट देखकर समर्थन करते नजर आ रहे हैं. अब देखना यह है कि 4 जून को जबलपुर लोकसभा में किस पार्टी की जीत होती है.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...