17.5 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालकौन है मनोज यादव? जिसे 'इंडिया' गठबंधन ने खजुराहो में बीजेपी के...

कौन है मनोज यादव? जिसे ‘इंडिया’ गठबंधन ने खजुराहो में बीजेपी के वीडी शर्मा के सामने उतारा

Published on

खजुराहोः

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 28 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। उसने एक सीट महागठबंधन को दे दी थी जोकि खजुराहो लोकसभा सीट है। अब यहां से ‘इंडिया’ गठबंधन ने डॉ मनोज यादव को प्रत्याशी घोषित किया गया है। उनका मुकाबला अब बीजेपी के कैंडिडेट और वर्तमान सांसद वीडी शर्मा से होगा।

आपको बता दें कि इंडिया गठबंधन के समझौते के तहत एमपी की खजुराहो लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी के खाते में छोड़ी गई थी। खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी ने डॉक्टर मनोज यादव पर भरोसा जताया है और आज उनका टिकट घोषित कर दिया गया। इस तरह अब खजुराहो से इंडिया गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी के रूप में डॉक्टर मनोज यादव का मुकाबला भाजपा के घोषित प्रत्याशी बीडी शर्मा से होगा।

कौन हैं मनोज यादव
खजुराहो से बीजेपी के वीडी शर्मा को टक्कर देने वाले सपा प्रत्याशी मनोज यादव भोपाल जिले के रहने वाले है। इसके साथ ही वह प्रदेश में सपा के महासचिव भी रह चुके है। इतना ही नहीं साल 2014 में विदिशा लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके है। 2023 के बिजावर सीट से प्रत्याशी बनाया था लेकिन फिर किसी और प्रत्याशी के नाम सामने आने के बाद उनका नाम काट दिया गया था। फिर सपा प्रत्याशी के बिना चुनाव लड़ना पड़ा।

जल्दी ही खजुराहो का दौरा करेंगे मनोज यादव
डॉ मनोज यादव ने फोन पर बातचीत करते हुए बताया कि वह जल्दी ही पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन के बारे में जानकारी देकर अपने पक्ष में वोट देने की अपील करेंगे। आपको बता दें कि इसके पहले डॉक्टर मनोज यादव को विजावर विधानसभा से पहले समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया था लेकिन बाद में रेखा यादव को टिकट दिया गया था।

सपा प्रत्याशी रेखा यादव ने ऐन वक्त पर चुनाव लड़ने से मना कर दिया था और इस सीट पर समाजवादी प्रत्याशी के बिना ही चुनाव हुआ था। अब डॉक्टर मनोज यादव को खजुराहो से टिकट दिए जाने पर क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है और जल्द ही वह खजुराहो पहुंचकर अपनी रणनीति का खुलासा करेंगे।

अखिलेश यादव का जताया आभार
डॉ मनोज यादव ने फोन पर बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें इंडिया गठबंधन की तरफ से प्रत्याशी बनाया गया है इसके लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बहुत-बहुत आभार प्रकट करते हैं। साथ ही खजुराहो के वर्तमान सांसद वीडी शर्मा ने जिस तरह से क्षेत्र में जातिवाद फैलाकर राजनीति की है इस तरह की राजनीति को हम खत्म करेंगे।

बीएसपी बिगाड़ सकती है समीकरण….
कुछ दिनों पहले ही बीएसपी ने कमलेश पटेल को खजुराहो लोक सभा से अपना प्रत्याशी बनाया है ऐसे में माना जा रहा है कि एसपी के मैदान में आने से मामला त्रिकोणीय हो सकता है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...