18.5 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeभेल न्यूज़अरविंद केजरीवाल की हिरासत तथा आगामी लोकसभा चुनाव, जाने कैसा रहेगा आप...

अरविंद केजरीवाल की हिरासत तथा आगामी लोकसभा चुनाव, जाने कैसा रहेगा आप का प्रदर्शन।

Published on

दिल्ली सरकार की आबकारी नीति के मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गत 21 मार्च की रात्रि में उनके आवास से गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया। पिछले वर्ष इसी मामलों में दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था और पिछले ही वर्ष पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को 4 अक्टूबर को इसी शराब नीति घोटाले में गिरफ्तार किया गया था, आम आदमी पार्टी के सभी बड़े नेताओं के मनी लांड्रिंग के मामले में फंसने के बाद अब तक कोई जमानत भी नहीं हुई है ऐसे में पार्टी के आगामी अप्रैल मई में होने वाले लोकसभा चुनाव में प्रदेशों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है

ऐसे में ज्योतिष दृष्टिकोण से ध्यान देने की बात है कि भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से निकलकर सत्ता में आयी आम आदमी पार्टी की कुंडली में ऐसा क्या योग चल रहा है जिससे पिछले 2 वर्ष में उनके एक के बाद एक बड़े नेताओं को घोटाले और धन शोषण के आरोपों में जेल जाना पड़ा रहा है

आम आदमी पार्टी और केजरीवाल कुंडली में बंधन योग है
आम आदमी पार्टी की कुंडली 26 नवंबर 2012 को दोपहर 12 बजे दिल्ली, में मकर लग्न उदय में राजसत्ता के दशम भाव में शनि शुक्र और बुध का राजयोग बना हुआ है जिसके कारण यह पार्टी पहले दिल्ली में और बाद में पंजाब जैसे प्रदेशों में सत्ता में आने के बाद गोवा चुनाव में कुछ प्रतिशत वोट लेकर एक राष्ट्रीय दल के रूप में अपनी पहचान बनाने में सफल हो सकीं है किंतु अपनी मकर लग्न की स्थापना कुंडली में हानि और कारावास के बारहवें घर में मंगल बैठे हुए हैं ज्योतिष शास्त्र ग्रंथ जातक पारिजात के अनुसार यदि किसी कुंडली में द्वादश भाव को जिसे दंड भाव और त्रिक भाव भी कहते हैं, में प्रतिकूल स्थिति में मंगल बैठा हो तो वह बंधन योग का सृजन कर जेल यानी कारावास या राज दंड की पीड़ा भी दे सकता है, आम आदमी पार्टी की जन्म कुंडली और कुछ महत्वपूर्ण वर्ग कुंडली में मंगल का बारहवें भाव में होकर शनि से दृष्टि होना पीड़ा और करवास का बड़ा दुर्योग बना रहे हैं

16 अगस्त 1968 को सुबह 7:30 पर हरियाणा के भिवानी जिले में जन्मे अरविंद केजरीवाल की कुंडली सिंह लग्न की है जिसमें हानि के बारहवें घर में बैठे मंगल और सूर्य दोनों सर्प द्रेष्काण होकर कारावास योग बना रहे हैं, अरविंद केजरीवाल की जन्म कुंडली में द्वादश भाव के स्वामी चंद्र नवम भाव में बैठे रोग और सप्तम भाव विरोधी पक्ष के स्वामी शनि के साथ युति कर रहे हैं यह भी एक विष योग है केजरीवाल की कुंडली में बने विष योग और बंधन योग के प्रभाव से उनको अदालत से जमानत मिलने में अभी कठिनाई होगी इसका प्रतिकूल असर उनके स्वास्थ्य पर भी दिखाई दे सकता है

सुनीता केजरीवाल पर ही रहेगी आप की जिम्मेदारी.
अरविंद केजरीवाल की कुंडली में कलत्र भाव स्वामी शनि नीच राशि में स्थित है परंतु यह वर्गोंतम गृह भी है और पूर्व पुन्य भाव स्वामी गुरु से दृष्टि में है, यह दर्शाता है कि सुनीता केजरीवाल की अगले चुनाव में अहम भूमिका रहेगी

 

Latest articles

देश में आज से ‘नौतपा’ शुरू, पारा 47 डिग्री के पार; जानें अपने राज्य और शहर का हाल

नई दिल्ली। देश में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, ​9 दिन...

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

इस महीने चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी...

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

More like this

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

भेल (BHEL) में प्रशासनिक फेरबदल: नवीन प्रकाश का हरिद्वार तबादला, सुशांत कुमार मंडल संभालेंगे पतरातु का प्रभार

​नई दिल्ली / नागपुर। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा जारी एक...

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...