12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलशाहिद अफरीदी के दामाद शाहीन अफरीदी की गजब बेइज्जती, 5 मैच बाद...

शाहिद अफरीदी के दामाद शाहीन अफरीदी की गजब बेइज्जती, 5 मैच बाद ही छीनी कप्तानी, बाबर आजम फिर बॉस

Published on

नई दिल्ली

पाकिस्तान क्रिकेट में कुछ भी असंभव नहीं है। बोर्ड कप्तान को कपड़े की तरह बदलता है।अब शाहीन अफरीदी को ही देख लीजिए।उन्हें वनडे वर्ल्ड कप के बाद बाबर आजम की जगह पाकिस्तान टी 20 क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया था। माना जा रहा था कि वह टी20 वर्ल्ड में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की अगुवाई करेंगे। लेकिन उससे पहले ही खेल हो गया।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इंटरनेशनल टी20 टीम का कप्तान बदल दिया है।अब शाहीन अफरीदी की जगह बाबर आजम नए कप्तान होंगे। यानी शाहिद अफरीदी के दामाद की घनघोर बेइज्जती हुई है। उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को चेतावनी दी थी कि अगर कप्तान बनाया है तो समय भी दो। लेकिन उनकी इस धौंस का कोई फायदा नहीं हुआ। PCB ने पाकिस्तान सुपर लीग में फेल रहने वाले शाहीन को फायर कर दिया है।उनकी जगह एक बार फिर बाबर आजम को बॉस बना दिया है।

पीसीबी अध्यक्ष ने बाबर को दिया था फिर से कप्तानी का ऑफर
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने बाबर आजम को सफेद गेंद के प्रारूप में कप्तानी की पेशकश दी थी। हालांकि बाबर ने कप्तानी स्वीकार करने के लिए कुछ शर्तें भी रखी थीं, जिसमें कोचों की नियुक्ति में भी उनकी राय लेना शामिल है। बाबर ने यह भी कहा है कि उन्हें तीनों प्रारूपों में टीम की कमान सौंपी जानी चाहिए। फिलहाल बाबर आजम को अभी सिर्फ वाइट बॉल क्रिकेट का कप्तान बनाया गया है।

बाबर आजम की कप्तानी में कैसा रहा पाकिस्तान का रिकॉर्ड?
बता दें कि बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम कोई भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। 2021 टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तो 2022 टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान फाइनल तक पहुंची थी। वहीं 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान अंतिम 4 में भी अपनी जगह नहीं बना पाई थी।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...