17.5 C
London
Friday, May 1, 2026
HomeभोपालMP: मोहन सरकार के मंत्री के बेटे ने रेस्टोरेंट मालिक का सिर...

MP: मोहन सरकार के मंत्री के बेटे ने रेस्टोरेंट मालिक का सिर फोड़ा, FIR दर्ज, एक्शन लेने पर 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Published on

भोपाल ,

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मोहन यादव सरकार में राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के बेटे पर मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज हुई है. राज्यमंत्री के बेटे पर आरोप है कि उसने एक बाइक सवार के साथ मारपीट की लेकिन इसी दौरान बीच बचाव करने आए एक दंपत्ति के साथ भी मारपीट की. मामले को लेकर खुद राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल शाहपुरा थाने पहुंच गए. हैरानी की बात यह है कि इस मामले में भोपाल पुलिस ने अपने चार पुलिसकर्मियों को ही लाइन हाजिर कर दिया है.

शाहपुरा पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, फरियादी अलीशा सक्सेना पति डेनिस मार्टिन ने बताया कि उनका एक रेस्टोरेंट है जिसके सामने शनिवार शाम को एक इनोवा कार आकर रुकी जिसमें कुछ लड़के-लड़कियां सवार थे. इनोवा में सवार लड़के उतरकर एक बाइक सवार को मार रहे थे.

अलीशा का आरोप है कि जब उसने और उसके पति डेनिस मार्टिन ने बाइक सवार को बचाने की कोशिश की तो मारपीट कर रहे युवकों ने उनके साथ गाली गलौज की और अलीशा के उपर हमला कर दिया. आरोपी युवक खुद को मंत्री का बेटा अभिज्ञान पटेल बता रहा था. देखें Video:-

इस दौरान जब अलीशा के पति डेनिस बीच बचाव करने आए तो कार सवार युवकों ने गमले और रॉड से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे डेनिस के सिर पर गहरी चोट आई. बीच बचाव करने आए रेस्टोरेंट कर्मचारी सीताराम के साथ भी युवकों ने मारपीट की. इसके बाद तीनों ने शाहपुरा थाने में जाकर घटना की एफआईआर दर्ज करवाई.

घायल रेस्टोरेंट मालिक डेनिस मार्टिन
वहीं दूसरी तरफ, इस पूरे मामले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. पुलिस ने राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के बेटे अभिज्ञान पटेल के बेटे की शिकायत पर काउंटर एफआईआर दर्ज कराई है.

जब पीड़ित महिला अपने पति और रेस्टोरेंट कर्मचारी के साथ थाने पहुंची तो वहां अभिज्ञान पटेल भी पहुंच गया. पुलिस थाने में भी दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया. मामले को बढ़ता देख पुलिस ने अभिज्ञान पटेल के खिलाफ धारा 294, 324, 506, 34 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली.

देर रात राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल भी अपने समर्थकों के साथ शाहपुरा थाने पहुंच गए और आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उनके बेटे के साथ मारपीट की है. देर रात इस मामले में 4 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पीड़ितों को लेकर पहुंचे थाने
रविवार दोपहर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बाइक सवार विवेक सिंह, अलीशा सक्सेना और उनके पति डेनिस मार्टिन को लेकर शाहपुरा थाने पहुंचे और पुलिस से पूछा कि जब डेनिस के सिर पर 7-8 टांके आए हैं कि फिर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला क्यों दर्ज नहीं किया और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई क्यों की गई? दूसरी तरफ जीतू पटवारी का आरोप है कि बाइक सवार की एफआईआर भी अबतक दर्ज नहीं की गई है. हबीबगंज एसीपी मयूर खंडेलवाल ने बताया कि पुलिसकर्मियों के ऊपर आरोप है कि उन्होंने अभिज्ञान पटेल और उनके साथियों के साथ दुर्व्यवहार किया जिसके बाद चारों पर कार्रवाई हुई है.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...