18.5 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल इडी रामनाथन ने रिम पंचिंग का कम्पाउण्ड टूल प्रेस शॉप के...

बीएचईएल इडी रामनाथन ने रिम पंचिंग का कम्पाउण्ड टूल प्रेस शॉप के विभागाध्यक्ष को सुपुर्द किया

Published on

भोपाल,

बीएचईएल, भोपाल के टूल एंड गेज (टीजीएम) विभाग में गत दिवस एस एम रामनाथन, कार्यपालक निदेशक, बीएचईएल, भोपाल एवं रूपेश तैलंग, महाप्रबंधक (फीडर्स) ने एक कार्यक्रम में चीला जलविद्युत परियोजना के लिए रिम पंचिंग का कम्पाउण्ड टूल प्रेस शॉप के विभागाध्यक्ष को सुपुर्द किया । श्री रामनाथन ने टूल एवं गेज विनिर्माण विभाग के कार्य निष्पादन की भूरि भूरि प्रशंसा की । साथ ही उन्होंने विभाग के उत्पादों के लिए नए ग्राहकों को जोड़ने तथा उन ग्राहकों की आवश्यकतानुसार विभिन्न उत्पाद बनाकर कंपनी की आय में वृद्धि करने की प्रेरणा दी । इस अवसर को कार्यपालक निदेशक तथा महाप्रबंधक (फीडर्स) ने वृक्षारोपण करके स्‍मरणीय बनाया । यह बीएचईएल की पर्यावरण संरक्षण नीति तथा पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता का द्योतक भी है ।

वित्तीय वर्ष 2023-24 में टीजीएम विभाग ने अब तक के सर्वाधिक दस नग हेवी प्रेस टूल सफलतापूर्वक विनिर्मित कर कीर्तिमान स्थापित किया है । यहां यह उल्‍लेखनीय है कि पहली बार 500 x 800 मिमी से बड़े आकार का रिम पंचिंग टूल का स्ट्रिपर इन-हाउस निर्मित किया गया । इस इन-हाउस निर्माण से जहॉं एक ओर विभाग के कर्मचारियों के आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है, वहीं कंपनी के केश आउटफ्लो में भी कमी हुई है । इस अवसर पर टीजीएम विभाग प्रमुख श्री प्रदीप चन्द्र काण्डपाल, पीआरएम एवं सीआईएम विभाग प्रमुख श्री वी वी खरे, फीडर्स समूह के अन्य विभागों के प्रमुख, यूनियन प्रतिनिधि तथा समस्‍त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे ।

Latest articles

देश में आज से ‘नौतपा’ शुरू, पारा 47 डिग्री के पार; जानें अपने राज्य और शहर का हाल

नई दिल्ली। देश में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, ​9 दिन...

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

इस महीने चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी...

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

More like this

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

भेल (BHEL) में प्रशासनिक फेरबदल: नवीन प्रकाश का हरिद्वार तबादला, सुशांत कुमार मंडल संभालेंगे पतरातु का प्रभार

​नई दिल्ली / नागपुर। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा जारी एक...

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...