भोपाल
भेल भोपाल ने लगभग 3425 हजार करोड़ का उत्पादन लक्ष्य प्राप्त करने के साथ-साथ लगभग 3500 करोड़ का केस कलेक्शन भी किया है । सूत्रों के मुताबिक TCB -750 करोड़, HYDRO -750 करोड़, EM- 800 करोड़, TXM -450करोड़, SCR -350करोड़, STM – 250 करोड़, FEEDRS – 75 करोड़, का टारगेट पूरा किया है। इधर हेस्टू HMS ने प्रबंधन से मांग की हैं कि अप्रैल -मई में जवाइंट कमेटी की बैठक बुलाकर शिफ्ट टाइमिंग में परिवर्तन, प्लांट परफॉर्मेंस बोनस,सर्व सुविधा युक्त चिकित्सा व्यवस्था, एवं सुविधाजनक स्थानांतरण नीति, पूर्व की भांति कैंटीन व्यवस्था, अनुकंपा नियुक्ति की स्पष्ट नीति, कर्मचारियों की भर्ती पर पर लगी हुई रोक हटाने सोसायटी एवं ठेका श्रमिकों के वेतन में लगभग 1600 की कटौती बंद कर एवं एरियर सहित भुगतान किया जाए।
