22.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपाल'एक नोट एक वोट' का अभियान क्यों चला रहे जीतू पटवारी? बीजेपी...

‘एक नोट एक वोट’ का अभियान क्यों चला रहे जीतू पटवारी? बीजेपी को पटखनी देने के लिए कांग्रेस का खास

Published on

भोपाल

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज हो गए हैं, जिसको लेकर मध्य प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। इसी के विरोध में मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश में ‘एक नोट एक वोट अभियान’ शुरू किया है। इसकी शुरूआत भोपाल के न्यू मार्केट से हुई है। भोपाल संसदीय सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव चंदा जुटा कर चुनाव लड़ेगें।

दरअसल, मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भोपाल के न्यू मार्केट के रोशनपुरा चौराहे से ‘एक नोट एक वोट अभियान’ की शुरूआत की है। भोपाल संसदीय सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव लोगों से चंदा मांग रहे हैं। जीतू पटवारी का प्लान है कि इस अभियान से कांग्रेस सीधे तौर पर जनता से कनेक्ट हो सकेगी। बता दें कि कांग्रेस के खाते फ्रीज होने और कांग्रेस के आईटी विभाग को दिए गए नोटिस को जीतू पटवारी चुनावी मुद्दा बना रहे हैं। इसके विरोध में जीतू ने प्रदेश भर में जिला व तहसील स्तर पर प्रदर्शन किया है।

जीतू पटवारी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सभी प्रत्याशी सभी जिला अध्यक्ष को निर्देश दिए थे। रविवार को भोपाल में केंद्र की बीजेपी सरकार की दमनकारी नीतियों, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के खाते बीच चुनाव में फ्रीज किए जाने और इंडिया गठबंधन के बेगुनाह नेताओं, मुख्यमंत्रियों को जेल भेजने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी न्यू मार्केट रोशनपुरा भोपाल में एक वोट एक नोट अभियान शुरू किया है। इस अभियान में जीतू पटवारी और भोपाल कांग्रेस प्रत्याशी अनिल श्रीवास्तव शामिल थे।पटवारी ने कहा कि यह अभियान पूरे प्रदेश में चलेगा। तानाशाही वाली सरकार चल रही है, हम डरते नहीं, उनकी जो नीति चल रही है, ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स को आगे कर डराना, इसको लेकर जनता को जरूर बताएंगे।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...