12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यकानपुर में तेज रफ्तार कार पुल से उछलकर नीचे गिरी, एक युवक...

कानपुर में तेज रफ्तार कार पुल से उछलकर नीचे गिरी, एक युवक की मौत… 2 की हालत गंभीर

Published on

कानपुर,

उत्तर प्रदेश के कानपुर में तेज रफ्तार कार फ्लाइओवर से सीधे नीचे सड़क पर आ गिरी. इस हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दो लोगों की हालत काफी गंभीर है. इस दौरान कार ने हाईवे किनारे चल रहे एक युवक को भी धक्का मार दिया. इस कारण वह भी घायल हो गया है.

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अचानक से ऊपर हाईवे से कार किसी खिलौने की तरह नीचे आ गिरी. इस वजह से पूरी कार चिपटी हो गई थी. किसी तरह इसके अंदर सवार लोगों को बाहर निकाला गया. कार में तीन लोग सवार थे. इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी. वहीं दो लोगों की हालत भी काफी गंभीर थी. दोनों को तुरंत पास के अस्पताल में भेजा गया.

ट्रक से बचने के चक्कर में पुल से नीचे जा गिरी कार
नेशनल हाईवे पर दुर्घटना में घायल हुए मोहित ने बताया कि कार काफी तेज रफ्तार से आ रही थी. एक ट्रक से बचने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और सीधे फ्लाइओवर से नीचे जा गिरी. इस दौरान कार मोहित भी कार की चपेट में आ गया था. इस वजह से वह भी घायल हो गया.

तीन बार पलटकर सीधी हो गई कार
बताया जाता है कि पुल से नीचे गिरने के बाद कार दो बार पलटी मारकर भी सीधी खड़ी हो गई. कार की छत पूरी तरह से चिपटी हो गई थी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अंदर बैठे तीनों लोग बुरी तरह से घायल हो गए थे. तुरंत वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई और किसी तरह कार के अंदर से सवारियों को निकाला गया. इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गए. कार सवार तीन लोगों में से एक की मौत हो चुकी थी.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...