18.5 C
London
Wednesday, March 18, 2026
HomeUncategorized1 अप्रैल को आई खुशखबरी, GST कलेक्शन में बना दूसरा सबसे बड़ा...

1 अप्रैल को आई खुशखबरी, GST कलेक्शन में बना दूसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड

Published on

नई दिल्ली,

नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही सरकार के लिए गुड न्यूज आई है, जो सरकारी खजाने से जुड़ी हुई. जी हां, अप्रैल महीने की पहली तारीख को जीएसटी कलेक्शन के शानदार आंकड़े आए हैं. देंश का बीते मार्च महीने का जीएसटी कलेक्शन 1.78 लाख करोड़ रुपये रहा है. बीते साल की समान अवधि की तुलना में ये 11 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है.

अब तक का दूसरा सबसे बड़ा कलेक्शन
वित्त मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, मार्च 2023 की तुलना में मार्च 2024 के GST Colletion में 11.5 फीसदी का उछाल देखने को मिला है. वहीं मासिक आधार पर 1.78 लाख करोड़ रुपये का ये आंकड़ा अब तक का दूसरा सबसे ऊंचा स्तर है. पूरे वित्तीय वर्ष की बात करें तो FY23-24 में कुल 20.14 लाख करोड़ रुपये जीएसटी कलेक्शन हुआ है, ये आंकड़ा FY22-23 के मुकाबले 11.7 फीसदी ज्यादा है.

मार्च महीने में इतना जीएसटी रेवेन्यू
सरकारी आंकड़ों पर नजर डालें तो मार्च महीने के लिए रिफंड पर नेट जीएसटी रेवेन्यू (GST Revenue) 1.65 लाख करोड़ रुपये है और ये पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 18.4 फीसदी की बढ़त है. पूरे वित्त वर्ष में मासिक आधार पर औसत जीएसटी कलेक्शन की गणना करें तो ये फाइनेंशियल ईयर 2023-24 के लिए 1.68 लाख करोड़ रुपये रहा है, जो कि बीते वित्त वर्ष 2022-23 में 1.5 लाख करोड़ रुपये रहा था.

अब तक का सबसे बड़ा कलेक्शन कितना?
मार्च महीने के लिए जीएसटी कलेक्शन का जो आंकड़ा सामने आया है वो इसके लागू होने के बाद से अब तक का दूसरा सबसे बड़ा कलेक्शन है. वहीं बात करें अब तक के सबसे बड़े GST Colletcion की ये बीते साल अप्रैल 2023 में रहा था. उस समय जीएसटी से सरकारी खजाने में 1.87 लाख करोड़ रुपये पहुंचे थे.

March 2024 के GST Collection में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) 34,532 करोड़ रुपये, राज्य वस्तु एवं सेवा कर (SGST) 43,746 करोड़ रुपये, एकीकृत वस्तु एवं सेवा कर (IGST) 87,947 करोड़ रुपये (आयातित वस्तुओं पर एकत्र 40,322 करोड़ रुपये सहित) और सेस 12,259 करोड़ (आयातित वस्तुओं पर एकत्र 996 करोड़ रुपये सहित) शामिल है.

2017 में लागू किया गया था GST
पुरानी अप्रत्‍यक्ष कर व्‍यवस्‍था की जगह पहली जुलाई 2017 को देश भर में वस्‍तु एवं सेवा कर (GST) लागू किया गया था. इसे देश में आजादी के बाद से सबसे बड़ा टैक्स सुधार माना जाता है. केंद्र सरकार के मुताबिक, आज से 6 साल पहले लागू जीएसटी ने देश के लोगों पर टैक्स का बोझ कम करने में मदद की है.

Latest articles

5 हजार की रिश्वत लेते डेटा एंट्री ऑपरेटर रंगे हाथों गिरफ्तार

भोपाल लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को मप्र गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के दफ्तर...

एमपी में एलपीजी संकट: 8वें दिन भी नहीं मिले कामर्शियल सिलेंडर, घरेलू गैस की डिमांड 70% बढ़ी

भोपाल मध्य प्रदेश में एलपीजी  का संकट गहराता जा रहा है। प्रदेश के करीब 50...

महिला सशक्तिकरण में आगे बढ़ता मध्य प्रदेश, 22 लाख से अधिक ‘लखपति दीदी’ बनीं

भोपाल महिला सशक्तिकरण की दिशा में मध्य प्रदेश लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है।...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मेट्रीमोनियल साइट पर हुई थी दोस्ती

भोपाल राजधानी के मिसरोद इलाके में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...