18.5 C
London
Wednesday, March 18, 2026
HomeUncategorizedवाराणसी में स्टारबक्स ने खोला अपना आउटलेट, कॉफी के एक कप के...

वाराणसी में स्टारबक्स ने खोला अपना आउटलेट, कॉफी के एक कप के लिए लोगों ने किया ऐसा

Published on

नई दिल्ली ,

भारत जैसे देश में हमेशा ही ब्रांड्स लोगों के बीच लक्जरी से ज्यादा शो-ऑफ का माध्यम रहे हैं. किसी छोटे शहर में बड़े ब्रांड के आने भर की खबर, लोगों के बीच जो एक्साइटमेंट पैदा करती है, देखने वाला होता है. लेकिन छोटे शहरों में आने वाले बड़े ब्रांड्स के सामने चुनौतियां भी काफी रहती हैं. सवाल रहता है कि क्या ये छोटे शहरों में अपने पैर पसार पाएंगे? जवाब दिया है दुनिया की मशहूर कॉफी चेंस में शुमार स्टारबक्स ने.

स्टारबक्स ने यूपी के वाराणसी में अपना पहला स्टोर खोला, तो डिबेट तेज हो गई कि, क्या इस छोटे शहर की जनता स्टारबक्स की महंगी कॉफी को खरीद पाएगी? शहर के पहले आउटलेट पर जैसी लोगों की भीड़ है उसने सारी बहस को विराम दे दिया है.इंटरनेट पर कई वीडियो और तस्वीरें साझा हुई हैं जिनमें कॉफ़ी शॉप के अंदर भारी भीड़ है. वहीं आउटलेट के बाहर भी लंबी कतार लगी है जिनमें खड़े लोग अपनी बारी का इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं.

@aaraynsh नाम के यूजर ने माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट X पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि पहले लोग ये कह रहे थे कि स्टारबक्स छोटे शहर में कभी कामयाब नहीं होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि लोग शायद ही कभी 300 रुपए की कॉफी खरीदें. और अब जबकि आउटलेट खुल गया है नजारा कुछ अलग है.

वीडियो देखें तो मिलता है कि स्टोर की हर एक सीट पर लोगों ने कब्ज़ा किया हुआ है. जबकि तमाम लोग स्टोर के बाहर खड़े हैं जो इस ग्लोबल ब्रांड की कॉफी पीने के लिए प्रतीक्षा कर रहे हैं. जिस हिसाब से आउटलेट की पार्किंग बाइक्स से फुल है साफ़ पता चलता है कि स्टारबक्स अपनी मुहीम में कामयाब हुआ है.

जिस चीज के लिए आउटलेट तारीफें बटोर रहा है वो है इसका इंटीरियर और डिज़ाइन. जिस तरह स्टारबक्स ने एक पुरानी संरचना को शाही थीम दी वो लोगों को खूब पसंद आ रही हैं और प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है. बताते चलें कि अपने भव्य उद्घाटन को चिह्नित करने और संभावित ग्राहकों को और अधिक लुभाने के लिए कंपनी द्वारा 22 मार्च से 26 मार्च तक बाय वन गेट वन’ ऑफर रखा गया था. बताया ये भी जा रहा है कि लोगों की ये भीड़ उसी सिलसिले से है.

Latest articles

5 हजार की रिश्वत लेते डेटा एंट्री ऑपरेटर रंगे हाथों गिरफ्तार

भोपाल लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को मप्र गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के दफ्तर...

एमपी में एलपीजी संकट: 8वें दिन भी नहीं मिले कामर्शियल सिलेंडर, घरेलू गैस की डिमांड 70% बढ़ी

भोपाल मध्य प्रदेश में एलपीजी  का संकट गहराता जा रहा है। प्रदेश के करीब 50...

महिला सशक्तिकरण में आगे बढ़ता मध्य प्रदेश, 22 लाख से अधिक ‘लखपति दीदी’ बनीं

भोपाल महिला सशक्तिकरण की दिशा में मध्य प्रदेश लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है।...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मेट्रीमोनियल साइट पर हुई थी दोस्ती

भोपाल राजधानी के मिसरोद इलाके में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...