14.7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeभोपाल5 हजार की रिश्वत लेते डेटा एंट्री ऑपरेटर रंगे हाथों गिरफ्तार

5 हजार की रिश्वत लेते डेटा एंट्री ऑपरेटर रंगे हाथों गिरफ्तार

Published on

भोपाल

लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को मप्र गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के दफ्तर में पदस्थ एक डेटा एंट्री ऑपरेटर को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी ने रिश्वत की रकम अपनी शर्ट की जेब में रख ली थी, जिसके चलते टीम ने उसकी शर्ट भी जब्त कर ली। जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई जवाहर चौक स्थित गोमंतिका परिसर के कार्यालय में की गई।

आरोपी ज्ञानेंद्र कुमार पटेल, डेटा एंट्री ऑपरेटर होने के बावजूद क्लर्क की तरह कार्य कर रहा था। उसने सुल्तानाबाद निवासी दूधनाथ शुक्ला से मकान की लीज नवीनीकरण के लिए 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। बाद में सौदा 7 हजार रुपए में तय हुआ, जिसमें 5 हजार रुपए अग्रिम और शेष 2 हजार रुपए काम पूरा होने के बाद देने की बात हुई थी। मंगलवार को लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके कार्यालय में ही शिकायतकर्ता से 5 हजार रुपए लेते हुए पकड़ लिया। दुर्गेश राठौर के अनुसार आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Read also :- होटल शीशम में ‘नारी शक्ति सम्मान’ समारोह,प्रतिभाशाली महिलाओं को किया सम्मानित

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this