15.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeभोपालहोटल शीशम में 'नारी शक्ति सम्मान' समारोह,प्रतिभाशाली महिलाओं को किया सम्मानित

होटल शीशम में ‘नारी शक्ति सम्मान’ समारोह,प्रतिभाशाली महिलाओं को किया सम्मानित

Published on

भोपाल

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एमपी नगर स्थित होटल शीशम में पूनम संत महिला एवं विकास समिति के तत्वावधान में “नारी शक्ति सम्मान” समारोह सार्थकता और सफलता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती पूनम संत (प्रयागराज, यूपी) ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर उन्होंने महिला सशक्तिकरण की आधुनिक अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभाशाली आदर्श नारियों के उदाहरण प्रस्तुत किए और महिलाओं से शिक्षा, संस्कार एवं समाज सेवा के क्षेत्र में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आव्हान किया।

श्रीमती संत ने महिलाओं के विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में समिति द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स जैसे “बेटी है तो कल है”, “मिशन दुर्गा” और “सखी जोड़ो अभियान” के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। समारोह के दौरान विभिन्न महिला समूहों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिससे उपस्थित अतिथि मंत्रमुग्ध हो गए। समारोह के मुख्य चरण में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान और सेवा देने वाली महिला विभूतियों को सम्मानित किया गया।

Read Also: दृष्टिबाधित बच्चों की मदद को आगे आया बीएचईएल लेडीज क्लब, खाद्य सामग्री की भेंट

सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं में डॉ. अंजना सिंह मर्सकोले (उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा), श्रीमती सविता मालवीय, श्रीमती कृष्णा सिंह एवं श्रीमती इंदिरा सोनपुरे (उत्कृष्ट समाज सेवा), श्रीमती प्रियंका सिंह एवं श्रीमती चमेली पवार (उत्कृष्ट प्रशासनिक सेवा), श्रीमती दिशा पाठक (योग क्षेत्र) और डॉ. संगीता चौरसिया (शिक्षा क्षेत्र) शामिल रहीं। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने सामूहिक भोज का आनंद लिया, जिसके पश्चात समारोह का औपचारिक समापन हुआ।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this