22.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालछिंदवाड़ा कांग्रेस में 'तोड़फोड़' पर भड़के कमलनाथ, बोले- धनबल और सत्ताबल से...

छिंदवाड़ा कांग्रेस में ‘तोड़फोड़’ पर भड़के कमलनाथ, बोले- धनबल और सत्ताबल से नेताओं को डरा रही BJP

Published on

छिंदवाड़ा ,

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक के बाद एक कांग्रेस नेताओं के बीजेपी में शामिल होने पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भड़क उठे हैं. उन्होंने सत्तारूढ़ दल बीजेपी पर कांग्रेस नेताओं को धनबल और सत्ताबल से डराने के आरोप लगाए हैं. कहा है कि बीजेपी इस पवित्र भूमि को रणभूमि बनाना चाहती है.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने एक बयान जारी कर कहा, ”मैं 45 वर्ष से छिंदवाड़ा को भारत का सबसे विकसित इलाका बनाने की तपस्या कर रहा हूं. छिंदवाड़ा मेरे लिए कर्मभूमि और तपोभूमि है. भाजपा वाले इस पवित्र भूमि को रणभूमि बनाना चाहते हैं. इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी धनबल, बाहुबल और सत्ता बल का दुरुपयोग करने में लगी है. नेताओं को डराया धमकाया जा रहा है.

छिंदवाड़ा की जनता भाजपा की इस कारस्तानी को बड़े गौर से देख रही है और उसने ठान लिया है कि जो लोग छिंदवाड़ा के ऊपर आक्रमण कर रहे हैं, उनको करारा जवाब देगी. हर चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी झूठ, फरेब और सौदेबाजी का खेल खेलती है लेकिन जब चुनाव परिणाम आता है तो पता चलता है कि छिंदवाड़ा की जनता ने भाजपा को उसके अपराध का उचित दंड दिया है. छिंदवाड़ा अपने सम्मान से कोई गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं करेगा और अपनी विकास यात्रा पर अविरल आगे बढ़ता रहेगा.

आज छिंदवाड़ा का नौजवान छाती ठोक कर कह सकता है कि वह छिंदवाड़ा का रहने वाला है. आज सौसर विधानसभा के ग्राम तुर्कीखापा में जनसभा में नौजवानों को याद दिलाया कि पिछले 45 साल में छिंदवाड़ा के विकास की कहानी कैसे लिखी गई और उसके लिए कितना संघर्ष और समर्पण किया गया. हमें लंबा रास्ता तय करना है और आज की पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित करना है. मैं अपनी आख़िरी सांस तक अपना जीवन छिंदवाड़ा को समर्पित करता हूं.” दरअसल, एमपी में सभी 29 लोकसभा सीट जीतने के लिए बीजेपी ने भी इस बार छिंदवाड़ा को लेकर खास रणनीति बनाई है.

लोकसभा चुनाव में एमपी की सभी 29 सीटों पर क्लीन स्वीप करने में छिंदवाड़ा सबसे बड़ा रोड़ा है इसलिए कमलनाथ के गढ़ को लेकर बीजेपी ने खास रणनीति बनाई है.रणनीति के तहत छिंदवाड़ा के असंतुष्ट और प्रभावशाली नेताओं सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को बीजेपी में लाया जा रहा है जिससे कांग्रेस छिंदवाड़ा की ज़मीन पर कमजोर पड़े. बता दें कि कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ दूसरी बार छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे हैं. बीजेपी ने नकुलनाथ के खिलाफ विवेक बंटी साहू को उतारा है.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...