22.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश : पूर्व BJP नेता लक्ष्मण तिवारी ने थामा कांग्रेस का...

मध्य प्रदेश : पूर्व BJP नेता लक्ष्मण तिवारी ने थामा कांग्रेस का ‘हाथ’, बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप

Published on

भोपाल:

मध्य प्रदेश के पूर्व भाजपा नेता लक्ष्मण तिवारी सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। तिवारी ने ऐसे समय में कांग्रेस का दामन थामा है जब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गृह जिले छिंदवाड़ा के एक बड़े नेता ने कुछ घंटे पहले ही विपक्षी पार्टी छोड़ी थी। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने तिवारी को सदस्यता दिलाई है। लंबे समय के बाद कोई पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल हो रहा है।

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल होने के बाद लक्ष्मण तिवारी ने विपक्षी पार्टी को मजबूत करने की बात कही। राज्य में कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए हैं। तिवारी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से मुलाकात के एक दिन बाद पार्टी में शामिल हुए। इससे पहले दिन में कांग्रेस नेता और छिंदवाड़ा के महापौर विक्रम अहाके भाजपा में शामिल हुए थे।

2008 में बने थे विधायक
लक्ष्मण तिवारी ने 2008 में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती द्वारा बनाई गई भारतीय जन शक्ति पार्टी (बीजेएसपी) के उम्मीदवार के रूप में मऊगंज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीता था। बीजेएसपी के भाजपा में विलय के बाद उन्होंने 2013 में भाजपा उम्मीदवार के तौर पर मऊगंज से चुनाव लड़ा लेकिन हार गए।

2018 में हो गए थे बीजेपी के बागी
भाजपा ने 2018 के विधानसभा चुनाव में टिकट देने से इनकार कर दिया जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा लेकिन हार गए। पिछले साल वह समाजवादी पार्टी में शामिल हुए और रीवा जिले के सिरमौर से विधानसभा चुनाव लड़ा लेकिन एक बार फिर उन्हें असफलता मिली। कांग्रेस उनकी चौथी पार्टी है।

 

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...