22.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालखजुराहो सीट से सपा ने बदला प्रत्याशी, मनोज यादव का टिकट काटकर...

खजुराहो सीट से सपा ने बदला प्रत्याशी, मनोज यादव का टिकट काटकर मीरा दीपक को दिया

Published on

खजुराहो,

एमपी की खजुराहो लोकसभा सीट इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को दी.यहां से समाजवादी पार्टी ने मनोज यादव को उम्मीदवार बनाया था. आज समाजवादी पार्टी ने मनोज यादव का टिकट काटकर मीरा दीपक को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है.

खजुराहो से पिछली बार बीजेपी के उम्मीदवार वीडी शर्मा ने जीत हासिल की थी. 2019 में उस समय सपा ने वीर सिंह पटेल को उतारा था. इस बार पहले मनोज यादव को खजुराहो से टिकट दिया गया. अब दो दिन बाद ही बड़ा फेरबदल करते हुए मीरा दीपक को प्रत्याशी घोषित किया गया है. मीरा दीपक भी प्रदेश में दबदबा रखने वाले सियासी परिवार से आती है.

पूर्व विधायक रह चुकी हैं मीरा दीपक
मीरा दीपक विधायक रह चुकी हैं. उनके पति दीप नारायण सिंह यादव प्रदेश के कद्दावर नेताओं में एक माने जाते हैं. वह खुद भी दो बार विधायक रह चुके हैं. मीरा दीपक का बीजेपी के वीडी शर्मा से सामना होगा. वीडी शर्मा ने 2019 में भारी मतों से जीत हासिल की थी. मीरा दीपक के लिए 2024 की राह आसान नहीं होगी.

विधानसभा चुनाव में भी कटा था मनोज यादव का टिकट
आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी ने 2023 के विधानसभा चुनाव में भी मनोज यादव को छतरपुर ज़िले की बिजावर सीट से उम्मीदवार बनाया था. उस वक्त भी बाद में उनका टिकट काट दिया गया था और बिजावर से सपा ने प्रत्याशी नहीं उतारा था. इससे पहले मनोज यादव ने 2014 में विदिशा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...