12.4 C
London
Monday, May 4, 2026
HomeUncategorizedरेकॉर्ड स्तर पर पहुंचा HAL का रेवेन्यू, ताबड़तोड़ बढ़ते डिफेंस एक्सपोर्ट्स से...

रेकॉर्ड स्तर पर पहुंचा HAL का रेवेन्यू, ताबड़तोड़ बढ़ते डिफेंस एक्सपोर्ट्स से प्राइवेट कंपनियों की बल्ले-बल्ले

Published on

नई दिल्ली:

सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) का रेवेन्यू रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है। दरअसल भारतीय रक्षा निर्यात ने अपने रेकॉर्ड आंकड़े को पार कर लिया हे। इससे निजी कंपनियों ने भी बढ़त हासिल की है। वहीं हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने भी पिछले वित्त वर्ष में दो अंकों की वृद्धि दर्ज करते हुए अब तक का सबसे ज्यादा रेवेन्यू हासिल किया है। मिसाइलों, रॉकेटों, ड्रोन, तोपखाने प्रणालियों और विस्फोटकों सहित हथियार प्रणालियों का भारतीय निर्यात 2023-24 में रिकॉर्ड ₹21,083 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। सूत्रों का कहना है कि सैन्य उपकरण करीब 100 देशों तक पहुंचाए गए हैं, जिनमें आर्मेनिया और फिलीपींस भी शामिल हैं। पिछले पांच वर्षों में प्रभावशाली वृद्धि दर्ज करने वाली निजी कंपनियों ने रक्षा निर्यात का एक बड़ा हिस्सा अपने नाम किया है।

निजी कंपनियों को भी हुआ मुनाफा
रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि लगभग 60% निर्यात निजी कंपनियों द्वारा किया गया है, जबकि शेष रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों द्वारा किया गया है। यह पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 32.5 फीसदी की वृद्धि दर्शाता है जब निर्यात का आंकड़ा ₹15,920 करोड़ रुपये था।

सरकार ने रक्षा ये लक्ष्य
सरकार ने 2024-25 तक ₹1,75,000 करोड़ रुपये के रक्षा विनिर्माण को प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसमें ₹35,000 करोड़ रुपये का निर्यात शामिल होगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने X पर पोस्ट किया, “भारत का रक्षा निर्यात वित्तीय वर्ष 2023-24 में ₹21,083 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है, जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 32.5% की वृद्धि है।”

सूत्रों ने बताया कि जहां अमेरिका जैसे पुराने सहयोगियों ने निर्यात का एक बड़ा हिस्सा लिया है। वहीं निर्यात करने वाले देशों की सूची में कई नए देश भी शामिल हुए हैं, जिनमें गुयाना भी शामिल है जिसने पिछले वित्त वर्ष में HAL से दो हिंदुस्तान 228 परिवहन विमान प्राप्त किए हैं। वहीं HAL ने पिछले वित्त वर्ष में परिचालन से अब तक का सबसे अधिक राजस्व ₹29,810 करोड़ दर्ज किया है, जो लगभग 11% की दो अंकों की वृद्धि है।

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...