18.5 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeभेल न्यूज़श्री मेहंदीपुर बालाजी के नाम भजन संध्या 6 को

श्री मेहंदीपुर बालाजी के नाम भजन संध्या 6 को

Published on

भोपाल

श्री बालाजी मित्र मंडल द्वारा एक शाम श्री मेहंदीपुर बालाजी के नाम भजन संध्या का आयोजन शनिवार 6 अप्रैल को शाम 7 बजे होटल अवध पलैस,अयोध्या बायपास गेट नम्बर 3 के मीनाल के सामने किया जा रहा है। आयोजन में गुरुजी बालाजी महाराज के परम सेवक प्रेतराज सरकार के ईष्ट अतुल ठाकुर मामाजी सागर से श्रीबालाजी का दरबार सजाया जाएगा। भजन संध्या का शुभारंभ भगवान गणेश की वंदना के साथ होगा। कार्यक्रम में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्रीमती कृष्णा गौर के साथ ही आयोजन समिति की ओर से राजेश खंडेलवाल, अशोक गुप्ता, अनिल गुप्ता, संतोष राठौर महेन्द्र गुप्ता आदि मौजूद रहेंगे।

श्री मेहंदीपुर बालाजी महाराज की भजन संध्या में मालवा माटी इंदौर के भजन गायक पंडित सुधीर व्यास द्वारा श्रीबालाजी के भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। उनकी लाल लंगोटा हाथ में सोटा जिनका रूप निराला है, चरण में रखना, शरण में रखना, सदा ही अपनी लगन में रखना, जरा ये तो बता घाटे बाले.. तेरा जलवा कहीं पर नहीं है, एक दिन तेरे घर बालाजी आएंगे की प्रस्तुति दी जाएगी। अतुल ठाकुर के सान्निध्य में बालाजी महाराज की झांकी बनाई जाएगी। हवन के साथ भंडारे का आयोजन होगा।

Latest articles

देश में आज से ‘नौतपा’ शुरू, पारा 47 डिग्री के पार; जानें अपने राज्य और शहर का हाल

नई दिल्ली। देश में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, ​9 दिन...

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

इस महीने चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी...

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

More like this

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

भेल (BHEL) में प्रशासनिक फेरबदल: नवीन प्रकाश का हरिद्वार तबादला, सुशांत कुमार मंडल संभालेंगे पतरातु का प्रभार

​नई दिल्ली / नागपुर। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा जारी एक...

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...