12.4 C
London
Monday, May 4, 2026
HomeUncategorized'आलिया को बेवजह टारगेट किया गया...' रणदीप हुड्डा ने गाहे-बगाहे कंगना रनौत...

‘आलिया को बेवजह टारगेट किया गया…’ रणदीप हुड्डा ने गाहे-बगाहे कंगना रनौत की एक बार फिर कर दी किरकिरी

Published on

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के बेबाक बोल के बारे में तो सभी जानते हैं। वो फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों पर निशाना साध चुकी हैं। आलिया भट्ट भी उनके रडार में रहती हैं। उन्हें ‘आम एक्ट्रेस’ से लेकर ‘रोमकॉम बिंबो’… क्या कुछ नहीं कह डाला, लेकिन आलिया ने कभी पलटकर जवाब नहीं दिया। पर उनके साथ काम करने वाले रणदीप हुड्डा चुप नहीं बैठते। वो हमेशा उनके साथ खड़े नजर आए। तब भी और अब भी। उनका कहना है कि आलिया को बिना वजह टारगेट किया गया, जोकि गलत है और इसीलिए उन्होंने हमेशा आलिया का साथ दिया। उन्होंने आलिया संग अपने बॉन्ड के बारे में भी बात की और बिना नाम लिए कंगना पर हमला भी बोला। मालूम हो कि रणदीप और कंगना पहले साथ में स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। दोनों ने ‘उंगली’ और ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ फिल्म में काम किया है।

Randeep Hooda ने सिद्धार्थ कनन को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि ‘हाइवे’ में काम करने के दौरान उनका Alia Bhatt के साथ कैसा बॉन्ड बन गया है। उन्होंने कहा, ‘शूटिंग के दौरान मेरा आलिया के साथ एक स्प्रिचुअल (आध्यात्मिक तौर पर) बॉन्ड बन गया था। उनकी तरफ से कैसा है, मुझे नहीं पता, लेकिन मेरी तरफ से हमेशा ऐसा ही था। मैंने उन्हें हमेशा नई चीजें करते हुए देखा है। इसीलिए मैं उनके साथ खड़ा रहा, क्योंकि उन्हें बिना वजह टारगेट किया गया।’

रणदीप ने बिना नाम लिए कंगना पर कसा तंज!
इसके बाद रणदीप हुड्डा ने बिना नाम लिए Kangana Ranaut पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, ‘अपने साथ काम करने वाले एक्टर्स और कलीग्स को उस चीज के लिए टारगेट करना, जो आपको नहीं मिला है, ये गलत है। जबकि मुझे लगता है कि इंडस्ट्री ने आपको बहुत कुछ दिया है।’

जब कंगना रनौत की फिल्म ‘गली ब्वॉय’ (2019) रिलीज हुई थी, तब कंगना ने लिखा था कि उन्हें आलिया की परफॉर्मेंस देखकर शर्म आती है। उन्होंने ये भी लिखा कि मीडिया ने फिल्मी बच्चों को बहुत ज्यादा प्यार दे दिया है। उन्होंने लिखा, ‘आम काम करने वालों को फालतू का पैंपर मत करो।’ हालांकि, जब आलिया की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ रिलीज हुई थी, तब उन्होंने इस बात के लिए तारीफ की थी कि मूवी माफिया ने महिला-केंद्रित फिल्म बनाई।

रणदीप ने तुरंत किया था बचाव
इस ट्वीट के बाद ही रणदीप ने तुरंत आलिया के बचाव में ट्वीट था। उन्होंने लिखा था, ‘डियर आलिया, उम्मीद है कि आफ दूसरे एक्टर्स की राय को खुद पर हावी नहीं होने देंगी। अच्छे काम के लिए आपको बधाई।’

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...