12.4 C
London
Monday, May 4, 2026
HomeUncategorizedमुकेश अंबानी देश में सबसे धनवान, दुनिया में नौवां स्‍थान, फोर्ब्‍स लिस्‍ट...

मुकेश अंबानी देश में सबसे धनवान, दुनिया में नौवां स्‍थान, फोर्ब्‍स लिस्‍ट में अडानी कहां?

Published on

नई दिल्ली:

रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के मुखिया मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय बने हुए हैं। फोर्ब्स की दुनिया के अरबपतियों की सूची में अंबानी शीर्ष 10 में आ गए हैं। वह दुनिया के नौवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज का कारोबार तेल से लेकर दूरसंचार क्षेत्र में फैला हुआ है। फोर्ब्स के अनुसार, अंबानी (66) की संपत्तियां 116 अरब डॉलर की हैं। इससे पिछले साल यानी 2023 में उनकी संपत्तियों का मूल्य 83.4 अरब डॉलर था।

गौतम अडानी दूसरे सबसे अमीर भारतीय हैं। ग्‍लोबल सूची में वह 17वें स्थान पर हैं। उनकी संपत्ति 84 अरब डॉलर है। 2023 में अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट जारी होने के बाद एक समय उनकी संपत्ति 2022 के 90 अरब डॉलर से घटकर 47.2 अरब डॉलर रह गई थी। हालांकि, अडानी समूह ने सभी आरोपों का खंडन किया था।

फोर्ब्स 2024 की अमीरों की सूची में 2,781 लोगों को शामिल किया गया है। इसमें पिछले साल से 141 लोग ज्यादा हैं। सूची के अनुसार, दुनिया के अमीर अब और अमीर हो गए हैं। उनकी कुल संपत्तियां 14.2 लाख करोड़ डॉलर हैं, जो 2023 से दो लाख करोड़ डॉलर अधिक है। सूची में शामिल दो-तिहाई अमीरों की संपत्तियां एक साल की तुलना में बढ़ी हैं। वहीं एक-चौथाई की संपत्तियां घटी हैं।

लिस्‍ट में बर्नार्ड अरनॉल्ट टॉप पर
फैशन और सौंदर्य प्रसाधन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एलवीएमएच के बर्नार्ड अरनॉल्ट 233 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सूची में टॉप पर हैं। इनके बाद 195 अरब डॉलर के साथ एलन मस्क और 194 अरब डॉलर के साथ अमेजन के जेफ बेजोस का स्थान है। इनके बाद फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग के पास 177 अरब डॉलर की संपत्ति है।

सबसे ज्यादा 813 अरबपति अमेरिका में हैं। इसके बाद चीन में 473 अरबपति हैं। भारत में अरबपतियों की संख्या पिछले साल से 31 बढ़कर 200 हो गई है। फोर्ब्स ने कहा, ‘कुल संपत्ति की गणना करने के लिए हमने आठ मार्च, 2024 से स्टॉक की कीमतों और विनिमय दरों का उपयोग किया।’

ग्‍लोबल लिस्‍ट में इन भारतीयों का भी नाम
ग्‍लोबल अरबपतियों की सूची में शामिल अन्य भारतीयों में आईटी दिग्गज और एचसीएल के सह-संस्थापक शिव नाडर 36.9 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 39वें स्थान पर, जिंदल समूह की सावित्री जिंदल एवं परिवार 33.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 46वें स्थान पर, सन फार्मा के दिलीव सांघवी 26.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 69वें स्थान पर, वैक्सीन बनाने वाले साइरस पूनावाला 21.3 अरब डॉलर के साथ 90वें स्थान पर, रियल एस्टेट कारोबारी कुशल पाल सिंह 20.9 अरब डॉलर के साथ 92वें स्थान पर है।

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...