24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालगरीबों के खाते, करोड़ों का ट्रांजेक्शन... गुजरात होते हुए इंदौर से इंडोनेशिया...

गरीबों के खाते, करोड़ों का ट्रांजेक्शन… गुजरात होते हुए इंदौर से इंडोनेशिया पहुंचे अरबों रुपए

Published on

इंदौर:

धोखाधड़ी के मामले की जांच कर रही इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम को एक बड़ी जानकारी हाथ लगी है। कुछ लोगों से पैसे पर अच्छा ब्याज देने के नाम पर ठगी हुई थी। पीड़ित लोगों की शिकायत पर जांच शुरू हुई तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। ठगी करने वाला गिरोह गरीब लोगों से अकाउंट लेते थे। इन अकाउंट में जमा होने वाली राशि पर उन्हें 30 फीसदी कमीशन देते थे। उन खातों में जमा रुपए को गुजरात पहुंचाया जाता था, वहां से इसे इंडोनेशिया भेजा जाता था। इंडोनेशिया में बैठे गिरोह के लोगों के पास इंदौर से करोड़ों रुपए पहुंच गए हैं। पुलिस अब मामले की जांच विस्तार से कर रही है।

इंदौर में था जालसाजों का बेस
इन ठगों ने ठगी के लिए इंदौर के महालक्ष्मी नगर में अपना बेस बना रखा था। ये लोग द वाइन ग्रुप के नाम से एक फर्म चलाते थे। शिकायत पर पुलिस ने मानव, आदित्य मालवीय और मुकेश बोड़ोतर को गिरफ्तार किया था। इन लोगों ने पूछताछ में बताया कि गिरोह का संचालन एक होटल से हो रहा था। गिरफ्तार लोगों का काम था कि गरीब, मजदूर और जरूरतमंदों का बैंक अकाउंट खोलवाए। इनके नाम पर अकाउंट खोलवाकर जालसाजों को भेजते थे। इन्हीं खातों का इस्तेमाल ट्रांजेक्शन के लिए किया जाता था।

खाते के बदले में मिलता था कमीशन
वहीं, गिरफ्तार लोगों को खाते खुलवाने के लिए कोई वेतन नहीं मिलता था। इनकी तरफ से जो खाते खुलवाए जाते और उसमें जो ट्रांजेक्शन होता था, उस पर 30 फीसदी कमीशन मिलता था। इनके खुलवाए खाते में हर दिन करोड़ रुपए जमा होते थे।

राजस्थान के हनुमानगढ़ में खुले खाते में 800 करोड़ का ट्रांजेक्शन
जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में इनलोगों ने एक अनाज फर्म के नाम पर अकाउंट खुलवाया था। इस अकाउंट से 800 करोड़ रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ है। जानकारी के मुताबिक यह राशि गुजरात होते हुए इंडोनेशिया पहुंच गई। पुलिस ने अभी तक 20 खातों की जांच की है। आगे चलकर यह राशि बढ़ भी सकती है।

ऐसे होती थी ठगी
दरअसल, ठगी का यह कारोबार में द वाइन ग्रुप के नाम पर चलता था। इसका संचालक होटल में बिना प्रूफ के रुकता था। यहां एजेंट को लालच देकर कमीशन पर काम करवाता था। वहीं, वह ठगी के शिकार लोगों से कहता था कि उनकी कंपनी द वाइन ग्रुप विदेशों में शराबी की सप्लाई करती है। आप निवेश करें हम आपकी राशि कुछ दिनों में डबल कर देंगे। लोगों ने जब करोड़ों रुपए इनके झांसे में आकर जमा कर दिए तो साइट और व्हाट्सएप ग्रुप को बंद कर दिया। इसके बाद लोगों को ठगी का एहसास हुआ।

बैंक के एजेंटों से संपर्क में रहते थे ठग
यही नहीं, अलग-अलग बैंकों के एजेंट से ये लोग संपर्क में रहते थे। उनसे फर्जी कंपनियों का रजिस्ट्रेशन करवाकर अकाउंट खुलवाते थे। उस करंट अकाउंट में करोड़ों रुपए का ट्रांजेक्शन करते थे। बाद में यह राशि इंडोनेशिया भेजी जाती थी।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...