24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालइंदौर के स्वामीनारायण मंदिर में गर्लफ्रेंड और उसके एक्स की हत्या, कॉलेज...

इंदौर के स्वामीनारायण मंदिर में गर्लफ्रेंड और उसके एक्स की हत्या, कॉलेज जाकर बॉयफ्रेंड ने खुद को भी मारी गोली

Published on

इंदौर

मध्य प्रदेश के इंदौर में सनसनी फैल गई है। एक प्रेमी ने इंदौर के स्वामीनारायण मंदिर में अपनी गर्लफ्रेंड और उसके एक्स की गोली मारकर हत्या कर दी है। फिर खुद जाकर कॉलेज में गोली मार ली है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। साथ ही इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही इंदौर पुलिस की टीम स्वामीनारायण मंदिर पहुंच गई। साथ ही शव को कब्जे में ले लिया है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गाया है।

ये है मामला
दरअसल, खंडवा रोड स्थित स्वामी नारायण मंदिर में गर्लफ्रेंड अपने एक्स से मिलने पहुंची थी। दोनों साथ बैठकर बात कर रहे थे। इस दौरान लड़की के प्रेमी ने देख लिया है। वह पिस्टल लेकर आया है और दोनों पर फायरिंग कर दी। युवक की मौत मौके पर ही हो गई। इसके बाद लड़की की भी मौत हो गई है। मृतक लड़की का नाम स्नेहा जाट और एक्स का दीपक जाट है। वही गोली मारने वाला प्रेमी अभी ऐप्पल अस्पताल में भर्ती है।

कॉलेज जाकर मारी खुद को गोली
बाताया जा रहा है कि आरोपी इन दोनों को शूट करने के बाद घबराते हुए अरिहंत कॉलेज में पहुंचा था। वहां गार्ड से पानी मांग कर पीया। इसके बाद खुद को गोली मार ली है। उसका नाम अभिषेक यादव है। बताया जा रहा है कि उसे यहां पसंद नहीं था कि स्नेहा किसी और से मिले। इस घटना बाद मंदिर परिसर में सन्नाटा पसर गया है। उसने पूर्व में दोनों को धमकी भी दी थी।

संभलने का नहीं मिला मौका
अभिषेक ने अपने पास मौजूद पिस्टल निकाली और दीपक और स्नेह पर फायर कर दिया। अभिषेक ने गोली इतनी पास से चलाई कि दीपक और स्नेहा को बचने का भी समय नहीं मिला। बताया जा रहा है कि उसने दो से तीन राउंड गोली चलाई है। इसके बाद दोनों को जमीन पर पड़ा देखकर वह वहां से निकल गया। साथ ही सामने ही मौजूद कॉलेज के एक कैंटीन में गया। वहां उसने पानी पीने के बाद खुद को गोली मार ली।वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने भंवरकुआं पुलिस को सूचना दी। भंवरकुआं पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंची। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दीपक और स्नेहा की मौत हो गई है। आरोपी अभी गंभीर है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...