18.5 C
London
Wednesday, March 18, 2026
HomeUncategorizedइनोवा और फॉर्च्यूनर बनाने वाली जापान की दिग्गज कंपनी ने भारतीय ग्राहकों...

इनोवा और फॉर्च्यूनर बनाने वाली जापान की दिग्गज कंपनी ने भारतीय ग्राहकों से मांगी माफी, जानिए क्या है मामला

Published on

नई दिल्ली:

इनोवा हाइक्रॉस एमपीवी और फॉर्च्यूनर एसयूवी जैसी गाड़ियां बनाने वाली जापानी कंपनी टोयोटा ने भारतीय ग्राहकों से माफी मांगी है। कंपनी का कहना है कि उसकी गाड़ियों की डिलीवरी के लिए ग्राहकों को एक-एक साल तक इंतजार करना पड़ रहा है। डिलीवरी में इस देरी के लिए कंपनी ने अपने ग्राहकों से माफी मांगी है। कंपनी का कहना है कि वह स्थिति में सुधार के लिए काम कर रही है। कंपनी के कुछ लोकप्रिय मॉडल और उनके वेरिएंट का वेटिंग पीरियड एक साल से भी अधिक है। साथ ही ग्राहकों की शिकायत है कि बुक की गई कारों की कीमतें डिलीवरी मिलने तक बढ़ जाती है।

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर और लेक्सस ब्रांड के डिप्टी एमडी तदाशी असाजूमा ने टीओआई के साथ इंटरव्यू में कहा कि यह हमारे लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि बड़ी संख्या में ग्राहकों को हमारी गाड़ियों की डिलीवरी का इंतजार करना पड़ रहा है। मैं इसके लिए ग्राहकों से क्षमा चाहता हूं। उन्होंने कहा कि कंपनी स्थिति में सुधार के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा, ‘हम सो नहीं रहे हैं। हमारा प्लांट सप्ताह में छह दिन तीन शिफ्ट में काम कर रहा है और 24 घंटे प्रॉडक्शन हो रहा है। हम ग्राहकों को समय पर डिलीवरी करने के लिए जितना संभव हो उतना काम करना जारी रखेंगे।’ भारत में टोयोटा और मारुति सुजुकी मिलकर काम कर रही हैं। लेकिन कंपनी डिमांड के अनुरूप सप्लाई करने में नाकाम रही है।

नया प्लांट
टोयोटा ने पिछले साल नवंबर में बैंगलोर में अपनी मौजूदा फैक्ट्री में एक नए प्लांट के लिए 3,300 करोड़ रुपये के नए निवेश की योजना की घोषणा की थी। लेकिन वहां से उत्पादन 2026 में ही शुरू होगा। कंपनी के पास अभी 3.4 लाख यूनिट का उत्पादन करने की क्षमता है। इसका उपयोग कंपनी अपनी वाली कारों और सुजुकी की इनविक्टो और ग्रैंड विटारा जैसे मॉडलों के उत्पादन के लिए कर रही है। टोयोटा ने भारत में अपनी मिनी एसयूवी Urban Cruiser Traisor लॉन्च की है जो मारुति की Fronx की ट्विन है। इसकी कीमत 7.7 लाख रुपये से 13 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

असाजूमा ने कहा कि कोविड के बाद की अवधि में मजबूत मांग देखने के बाद कार बाजार में 2024 में वृद्धि में मॉडरेशन देखने को मिल सकता है। इलेक्ट्रिक वाहनों की योजनाओं के बारे में पूछे जाने पर, उन्होंने कहा कि कंपनी उन पर काम कर रही है, हालांकि उसका हाइब्रिड पर जोर जारी रहेगा। भारत से निर्यात पर, उन्होंने कहा कि कंपनी ने मध्य पूर्व और अफ्रीका में वाहनों का शिपमेंट शुरू कर दिया है। इसमें ग्रोथ की संभावना है और कंपनी धीरे-धीरे इस दिशा में आगे बढ़ेगी।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...