12.7 C
London
Friday, July 4, 2025
Homeराज्यजीतन राम मांझी को 'भितरघात' बाधा! गया लोकसभा सीट की लड़ाई में...

जीतन राम मांझी को ‘भितरघात’ बाधा! गया लोकसभा सीट की लड़ाई में ‘नाराज’ वोटर बनेंगे कुमार सर्वजीत की समस्या

Published on

गया:

गया लोकसभा 1984 के पहले भले कांग्रेस का गढ़ रहा होगा। लेकिन बाद के दिनों में क्या भाजपा, क्या राजद और क्या जदयू। सभी किसी न किसी चुनाव में जीत का परचम लहराते रहे। यह दीगर है कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा भले जीत से वंचित रही। वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव भी काफी रोचक होने जा रहा है। इस बार सीधा मुकाबला राजद के उम्मीदवार पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत और हम के संस्थापक अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बीच ठन गई है। इस मुकाबले में भितरघात रोकने में जो सफल होगा उसे ही जीत मिलेगी। दिलचस्प तो ये है कि वर्ष 2024 के मुकाबले में आमने-सामने हुए दोनों ही गठबंधन के प्रत्याशी को रूठे मतदाताओं को मनाने के लिए जतन करना पड़ रहा है।

मांझी को पड़ेगा महंगा
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि रामायण के राम एक काल्पनिक पात्र हैं। राम ने तो सबरी का जूठा बेर खाया था। कैसे राम भक्त हैं जो सबरी जाति की उपेक्षा करते हैं। रामचरितमानस को मत मानों, इसमें कचरा भरा पड़ा हैं। गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती लोग मनाते हैं, लेकिन वाल्मीकि जिन्होंने रामायण लिखी है। उनकी जयंती लोग क्यों नहीं मनाते हैं? तुलसीदास ब्राह्मण हैं। इसलिए उनकी जयंती मनाते है और रामायण लिखने वाले वाल्मीकि महर्षि कहलाते हैं। वे शेड्यूल जाति माने जाते हैं। इसलिए उनकी जयंती नहीं मनाई जाती है। ये नहीं चलेगा। जीतन राम मांझी का रामायण के प्रति इस नजरिया का सनातनी विरोध कर रहे हैं। हालांकि अनुभवी राजनीतिज्ञ मांझी डैमेज कंट्रोल में लग गए। अयोध्या जाकर श्री राम का आशीर्वाद लिया। इनका साथ बजरंग बली के भक्त पूर्व आईपीएस पदाधिकारी किशोर कुणाल भी साथ हैं। ये वजह है कि चुनाव प्रचार में जिस तरह से जदयू और एलजेपी के कार्यकर्ता जिस तल्लीनता के साथ जुटे हैं, भाजपा कार्यकर्ता अभी थोड़ा अलग है।

कुमार सर्वजीत का विरोध
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने गया लोकसभा से पूर्व कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत को उतारा है। चर्चा यह है कि मंत्री बनने के बाद ठसक में रहने के कारण गया का यादव मतदाता कुमार सर्वजीत से खफा हैं। हालांकि कुमार सर्वजीत की तरफ से बैटिंग करने उतरे सुरेंद्र यादव के कारण यादव वोटर थोड़े फेवर में आ गए है। कुमार सर्वजीत को पासवान जाति का भी विरोध झेलना पड़ रहा है। गया में पासवान और यादव के बीच आधिपत्य की लड़ाई चलते रहती है। ऐसे में दोनों को मैनेज करने में प्रदेश राजद नेतृत्व लगा हुआ है।

गया के उम्मीदवार
पहले चरण लिए 19 अप्रैल 2024 को मतदान होगा। इस बार कुल 14 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें प्रमुख रूप से पूर्व मुख्यमंत्री और हम के संस्थापक अध्यक्ष जीतन राम मांझी और राजद के कुमार सर्वजीत के बीच मुख्य मुकाबला है। इसके अलावा 5 अन्य दलीय उम्मीदवार और बाकी 7 निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में हैं। वर्ष 1989 में जनता दल के ईश्वर चौधरी ने गया से जीत दर्ज की। वर्ष 1998 के लोकसभा चुनाव में ईश्वर चौधरी को ही जीत मिली। 2004 के लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार राजेश कुमार जीते। वर्ष 2019 में जेडीयू के प्रत्याशी विजय मांझी ने जीत दर्ज की।

समीकरण बराबरी का
वर्ष 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल ने तीन सीट पर जीत दर्ज की थी। भारतीय जनता पार्टी दो विधानसभा सीट पर और एक पर हम के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी। वर्ष 2020 के चुनाव में बोधगया, शेरघाटी और बेलागंज विधानसभा पर आरजेडी ने तो गया टाउन और वजीरगंज पर बीजेपी की जीत हुई थी। बाराचट्टी विधानसभा से हम ने जीत दर्ज की। इस समीकरण में मुकाबला बराबरी का है। वैसे लोकसभा का एक व्यापक फलक होता है। वही विधानसभा में स्थानीय मुद्दे हावी होते हैं। देखना है कि लोकसभा चुनाव इस बार किस करवट बैठता है। क्या चौथी बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे जीतन राम मांझी जीत हासिल करते हैं या फिर लोकसभा चुनाव में डेब्यू कर रहे कुमार सर्वजीत अपने पिता राजेश कुमार की जीत को बरकरार रखते हैं।

Latest articles

America Sanctions on Iran:8000 करोड़ के तेल व्यापार पर प्रतिबंध, हिजबुल्लाह से कनेक्शन

America Sanctions on Iran: अमेरिका ने एक बार फिर ईरान के लगभग एक अरब...

Lucky Zodiac Signs: 4 जुलाई को इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत हर काम में मिलेगी सफलता

Lucky Zodiac Signs: ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, 4 जुलाई 2025 का दिन कुछ...

बीएचईएल के जीएम श्रीनिवास राव का तबादला एचबीजी नोएडा

भेल भोपालबीएचईएल के जीएम श्रीनिवास राव का तबादला एचबीजी नोएडा,भेल भोपाल यूनिट के महाप्रबंधक...

More like this

MP Weather Update:MP में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट आज 4 ज़िलों में बहुत तेज वर्षा की चेतावनी

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में भारी बारिश का सिलसिला लगातार जारी है. बुधवार...

MP Laptop Yojana: एमपी बोर्ड 12वीं के छात्रों के लिए खुशखबरी 4 जुलाई को CM मोहन यादव देंगे लैपटॉप के ₹25000

MP Laptop Yojana: मध्य प्रदेश बोर्ड के 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए एक...