24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपाल...फिर हमारे बीच तीसरा आ गया', स्नेहा और उसके फ्रेंड के Murder...

…फिर हमारे बीच तीसरा आ गया’, स्नेहा और उसके फ्रेंड के Murder से पहले अभिषेक का भावुक मैसेज

Published on

इंदौर ,

इंदौर के भंवरकुआं इलाके में अभिषेक यादव नाम के एक युवक ने अपनी प्रेमिका स्नेहा जाट और उसके दोस्त दीपक जाट की गोली मारकर हत्या कर दी. फिर कुछ दूर जाकर आरोपी अभिषेक खुद ने भी जान दे दी. वारदात को अंजाम देने से पहले अभिषेक ने स्नेहा के परिजनों को एक भावुक मैसेज भी भेजा. बताया कि हम दोनों बीते पांच साल से पति-पत्नी की तरह साथ रह रहे थे. फिर हम दोनों के बीच कोई तीसरा इंसान (दीपक जाट) आ गया.

पुलिस के मुताबिक, घटना स्वामीनारायण मंदिर परिसर की है. लड़की स्नेहा जाट निवासी जूनी इंदौर और उसकादोस्त दीपक जाट निवासी आगर मालवा मंदिर में दर्शन करने आए थे. जबकि अभिषेक यादव निवासी इंदौर पहले से मौजूद था.

स्नेहा और दीपक को साथ देखकर अभिषेक ने करीब आधे घंटे तक दोनों से लड़ाई लड़ी. इसके बाद दीपक को गोली मार दी. यह देख स्नेहा बीच बचाव करने लगी और फिर बचाने के लिए दीपक से लिपट गई. फिर अभिषेक ने स्नेहा को भी दो गोलियां मार दीं. फिर मौके से आरोपी भागते घबराते हुए अरिहंत कॉलेज कैंपस में पहुंचा और सिक्योरिटी गार्ड से पानी मांगा. उसे लगा कि दो लोगों को गोली मारने के बाद खुद भी नहीं बच पाएगा. इसी कारण से उसने पिस्टल से खुद को भी गोली मारकर खत्म कर लिया.

पुलिस के मुताबिक, अभिषेक को स्नेहा और दीपक जाट की दोस्ती पसंद नहीं थी. वह स्नेहा से प्यार करता था. लेकिन स्नेहा उससे दूरी बनाने लगी थी. इसके चलते अभिषेक ने पहले दोनों को हत्या की धमकी भी दी थी. फिर दोनों को स्वामीनारायण मंदिर में बातचीत के लिए बुलाया और बात बिगड़ने पर वारदात को अंजाम दे दिया.

सब कुछ अच्छा चल रहा था, और फिर…
स्नेहा के परिजनों और दोस्तों को भेजे एक मैसेज में अभिषेक ने लिखा, स्नेहा और मैं दिसंबर 2019 से रिलेशनशिप में आए थे. लॉकडाउन में हमारे बीच कॉल पर लगातार बात होती रही. लॉकडाउन हटने के बाद हम दोनों का मिलना जुलना शुरू हो गया. स्नेहा शादी का दबाव बनाती थी जबकि इसके लिए तैयार नहीं था. लेकिन स्नेहा की जिद के बाद हम दोनों ने मंदिर में जाकर शादी कर ली. फिर देवास के माता मंदिर में भी स्नेहा ने जिद करके अपनी मांग भरवाई. मैं उसे पत्नी मान चुका था. हमारे बीच सबकुछ ठीक चल रहा था. दोनों अच्छे से रह रहे थे लेकिन फिर दोनों के बीच तीसरा (दीपक जाट) आ गया.

पुलिस के अनुसार, यह मामला एकतरफा प्रेम प्रसंग का हो सकता है. फिलहाल तमाम पहलुओं पर मामले की तफ्तीश जारी है. प्रेम त्रिकोण में हुए इस गोलीकांड से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...