18.5 C
London
Wednesday, March 18, 2026
HomeUncategorizedअब जेब में ATM कार्ड रखने की जरूरत नहीं, UPI के जरिये...

अब जेब में ATM कार्ड रखने की जरूरत नहीं, UPI के जरिये कर सकेंगे कैश डिपॉजिट, RBI का ऐलान

Published on

नई दिल्‍ली ,

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वित्त वर्ष 2025 की पहली मौद्रिक नीति बैठक में UPI को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है. अगर आप UPI का इस्‍तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक बड़ी सुविधा आने वाली है. इस सुविधा के तहत बहुत ही जल्‍द आप UPI का इस्‍तेमाल करके अपने बैंक अकाउंट में कैश भी जमा कर सकेंगे. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि जल्‍द ही यूपीआई के जरिए कैश जमा करने के लिए मशीन का इस्‍तेमाल कर सकेंगे.

शक्तिकांत दास ने कहा कि इस सर्विस से लोगों को बड़ी सहुलियत मिलेगी. कैश जमा करने लिए बैंक नहीं जाना पड़ेगा. साथ ही अगर आपसे बैंक दूर है तो आप यूपीआई के जरिए कैश जमा कर सकेंगे. इसके अलावा PPI (प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स) कार्डधारकों को भी पेमेंट की सुविधा दी जाएगी. इन लोगों को थर्ड पार्टी के यूपीआई ऐप के जरिये यूपीआई पेमेंट करने की सुविधा देने का भी प्रस्ताव किया गया है.

कार्ड रखने की नहीं कोई जरूरत
अगर यूपीआई से कैश डिपॉजिट की सुविधा आती है तो आपको जेब में कार्ड रखने की समस्‍या से आजादी मिल सकती है. इससे ATM कार्ड रखने, खोने या बनवाने की समस्‍या भी दूर हो जाएगी. साथ ही अगर आपका ATM कार्ड चोरी भी हो जाता है तो उसे ब्‍लॉक करवाने के बाद भी कैश डिपॉजिट करने में समस्‍याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा.

अभी तक कैश डिपॉजिट या निकालने के लिए डेबिट कार्ड का इस्‍तेमाल होता है, लेकिन जब UPI की यह सुविधा आ जाएगी तो आपको डेबिट कार्ड की आवश्‍यकता नहीं होगी. बहुत जल्‍द आरबीआई एटीएम मशीन पर यूपीआई की यह नई सुविधा जोड़ेगी. इसके बाद थर्ड पार्टी ऑनलाइन पेमेंट ऐप के इस्‍तेमाल से आप एटीएम मशीन से UPI के जरिए कैश डिपॉजिट कर सकेंगे.

रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं
RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि वित्त वर्ष 2025 की पहली RBI मौद्रिक नीति बैठक में रेपो रेट को स्थिर रखने का फैसला लिया गया है. केंद्रीय बैंक ने लगातार 7वीं मॉनिटरी पॉलिसी बैठक में रेपो रेट को 6.50 फीसदी पर स्थिर रखा है.

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...