24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालपूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी, ग्वालियर के...

पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी, ग्वालियर के MP-MLA कोर्ट ने दिया आदेश

Published on

ग्वालियर,

राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ मध्य प्रदेश की ग्वालियर कोर्ट ने अरेस्ट वारंट जारी किया है. ग्वालियर के एमपी-एमएलए (MP-MLA) कोर्ट से स्थाई वारंट जारी किया गया है. यह वारंट आर्म्स एक्ट के मामले में जारी हुआ है. साल 1995 और 97 के फार्म 16 के तहत हथियारों की सप्लाई का आरोप लगा है. पुलिस की जांच के बाद लालू प्रसाद यादव के नाम सामने आया था.

बता दें कि इससे पहले 30 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने लालू प्रसाद से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी. एजेंसी ने लालू से रेलवे में कथित लैंड फॉर जॉब स्कैम में मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में पूछताछ की थी. लालू पहली बार जांच एजेंसी के सामने पेश हुए थे.

लालू प्रसाद सुबह करीब 11 बजे अपनी बेटी मीसा भारती के साथ पटना स्थित ईडी के दफ्तर पहुंचे थे. हालांकि, मीसा को अंदर नहीं जाने दिया गया था. इस दौरान ईडी ने लालू से 70 सवाल पूछे. रात करीब 9 बजे लालू यादव ईडी दफ्तर से बाहर निकले. हालांकि, लालू खुद को निर्दोष बताकर पूरे मामले से पल्ला झाड़ते रहे.

मामले के जांच अधिकारी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत लालू का बयान दर्ज कर लिया था. जांच एजेंसी ने लालू से 10 घंटे पूछताछ की और कथित भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े 70 सवाल पूछे थे. सूत्रों के मुताबिक, हर सवाल का जवाब देने में लालू को करीब डेढ़ से दो मिनट लगे थे.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...