18.5 C
London
Wednesday, March 18, 2026
HomeUncategorizedमालदीव के साथ 'कबीर पॉलिसी'! भारत ने प्याज, चावल, आटा, चीनी के...

मालदीव के साथ ‘कबीर पॉलिसी’! भारत ने प्याज, चावल, आटा, चीनी के एक्‍सपोर्ट पर क्‍यों हटाया बैन

Published on

नई दिल्ली

संत कबीर दास का एक दोहा है। जो तोको कांटा बुवै, ताहि बोइ तू फूल। तोहे फूल के फूल हैं, वाको हैं त्रिशूल। मालदीव पर भारत ने वही कबीर पॉलिसी चल दी है। कांटा बोने वाले मालदीव पर मोदी सरकार ने फूल उछाल दिया है। भारत ने चालू वित्त वर्ष के दौरान माल‍दीव को अंडे, आलू, प्याज, चावल, गेहूं का आटा, चीनी और दाल जैसी कुछ वस्तुओं की तय मात्रा के निर्यात पर लगे प्रतिबंध को शुक्रवार को हटा दिया। इस कदम के कारण अब भारत से मालदीव को पिछले साल के मुकाबले ज्यादा मात्रा में अंडे, आलू, प्याज, चीनी, चावल, गेहूं का आटा और दाल सहित आवश्यक वस्तुओं का निर्यात हो सकेगा। इसके अलावा मालदीव को भारत से भेजे जाने वाले नदी की रेत और पत्थरों का भी कोटा बढ़ाया गया है। मोदी सरकार ने यह फैसला तब किया है जब मालदीव की मुइज्जू सरकार एक के बाद एक भारत विरोधी फैसले ले रही है।

भारत-मालदीव रिश्तों में तनाव
मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू को चीन समर्थक नेता माना जाता है। उनके राष्ट्रपति बनने के बाद से भारत और मालदीव के रिश्तों में तनाव देखने को मिला है। मुइज्जू ने चीन के साथ एक सैन्य समझौता भी किया है। इसके तहत मालदीव के द्वीप पर चीन को मिलिट्री इन्फ्रास्ट्रक्टर विकसित करने की छूट मिल गई है।

भारत ने चालू वित्त वर्ष के दौरान मालदीव को अंडे, आलू, प्याज, चावल, गेहूं का आटा, चीनी और दाल जैसी कुछ वस्तुओं की निर्दिष्ट मात्रा के निर्यात पर बैन शुक्रवार को हटा दिया। विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने एक अधिसूचना में कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते के तहत मालदीव को इन वस्तुओं के निर्यात की अनुमति दी गई है।

DGFT ने क्‍या बताया है?
डीजीएफटी ने कहा, ‘मालदीव को अंडे, आलू, प्याज, चावल, गेहूं का आटा, चीनी, दाल, बजरी और नदी की रेत के निर्यात की अनुमति दी गई है… मालदीव को इन वस्तुओं के निर्यात को किसी भी मौजूदा या भावी प्रतिबंधों से छूट दी जाएगी।’आमतौर पर इन वस्तुओं के निर्यात पर या तो पूरी तरह प्रतिबंध है या सीमित निर्यात की अनुमति दी जाती है। निर्यात के लिए निर्दिष्ट मात्रा में आलू (21,513.08 टन), प्याज (35,749.13 टन), चावल (1,24,218.36 टन), गेहूं का आटा (1,09,162.96 टन), चीनी (64,494.33 टन), दाल (224.48 टन), बजरी (10 लाख टन) और नदी की रेत (10 लाख टन) शामिल हैं।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...