11.5 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यछत्तीसगढ़ : भीषण आग की चपेट में रायपुर का बिजली दफ्तर, 1500...

छत्तीसगढ़ : भीषण आग की चपेट में रायपुर का बिजली दफ्तर, 1500 ट्रांसफॉर्मर जलकर खाक

Published on

रायपुर,

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां बिजली विभाग के सब-डिविजन ऑफिस में भीषण आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि कई किलोमीटर दूर तक धुएं के गुबार दिख रहे थे. उधर, धमाकों के साथ लगी आग के बाद आसपास के लोग जान बचाकर बदहवास भागते दिखे. आनन-फानन में घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई. इसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं.

दरअसल, घटना गुढ़ियारी थाना क्षेत्र की है. यहां बिजली विभाग के सब-डिविजन ऑफिस में ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के इलाके में आसमान में धुएं के काले गुबार छा गए. राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है. जानकारी के मुताबिक इस सब-डिविजन में 6000 ट्रांसफॉर्मर रखे हुए हैं, जिनमें से 1500 जलकर खाक हो गए हैं.

हालांकि ट्रांसफॉर्मर में तेल बैरल में लगातार हो रहे ब्लास्ट से आसपास मौजूद लोग घबरा गए और जान बचाने को दूर भागने लगे. उधर स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सब-डिविजन ऑफिस के आसपास वाली सड़कों को बंद करा दिया. आग लगातार बढ़ती चली जा रही है. इसके मद्देनजर फायर ब्रिगेड की टीम को आग पर काबू पाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

अधिकारियों के मुताबिक घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. हालांकि इसमें बिजली विभाग को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है. प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत होता है. सही कारण जांच के बाद ही पता लग सकेगा. इसकी जांच कराई जाएगी और आग लगने के कारणों का पता लगाया जाएगा.

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...