17.5 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeभेल न्यूज़निगम कमिश्नर ने दिखाई सख्ती, सफाई व्यवस्था का जायजा लेने बरखेडा पठानी...

निगम कमिश्नर ने दिखाई सख्ती, सफाई व्यवस्था का जायजा लेने बरखेडा पठानी पहुंचे हरेंद्र नारायण

Published on

भोपाल

भोपाल में कचरा जलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। शुक्रवार को शहर के इलाकों में सप्लाई व्यवस्था का जायजा लेने निकले निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण ने नाराजगी जाहिर की। उन्हें जहां-जहां गंदगी दिखाई दी, उसे वीडियो कॉल करके जिम्मेदारों को दिखाया। कमिश्नर नारायण ने बाग मुगालिया एक्सटेंशन क्षेत्र में सफाई मित्र से बातचीत भी की और बेहतर साफ-सफाई कार्य करने के लिए समझाइश भी। जोन नंबर-13 एवं 14 के हबीबगंज अंडरब्रिज, रेलवे ओवर ब्रिज, होशंगाबाद रोड, बाग सेवनिया, बाग मुगालिया, लहारपुर क्षेत्र, कटारा हिल्स, बरखेड़ा पठानी, विजय मार्केट आदि क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था देखने पहुंचे थे। निगम कमिश्नर नारायण ने बाग सेवनिया लहारपुर रोड पर अनेक स्थानों पर पड़े कचरे को तत्काल उठवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बाग मुगालिया एक्सटेंशन क्षेत्र में कार्य कर रहे सफाई मित्र से बातचीत की और बेहतर सफाई हेतु समझाइश दी।

आज साकेत नगर में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन
शुक्रवार को दुर्गा मंदिर, साकेत नगर में गोविंदपुरा विधान सभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया हैं। कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से भोपाल लोकसभा प्रभारी महेन्द्र जोशी ,भोपाल लोकसभा प्रत्यासी अरूण श्रीवास्तव एवं जिलाध्यक्ष प्रवीण सक्सेना उपस्थित रहेंगे।यह जानकारी रविंद्र साहू झूमरवाला, नर्मदा परिक्रमावासी एवं गोविंदपुरा विधानसभा प्रत्याशी ने दी।

Latest articles

इस महीने चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी...

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

भेल (BHEL) में प्रशासनिक फेरबदल: नवीन प्रकाश का हरिद्वार तबादला, सुशांत कुमार मंडल संभालेंगे पतरातु का प्रभार

​नई दिल्ली / नागपुर। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा जारी एक...

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...

More like this