24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालग्वालियर : 600 का बीड़ी बंडल और 500 की मिल रही सिगरेट...सेंट्रल...

ग्वालियर : 600 का बीड़ी बंडल और 500 की मिल रही सिगरेट…सेंट्रल Jail से बाहर आए शख्स के गंभीर आरोप

Published on

ग्वालियर ,

ग्वालियर सेंट्रल जेल के अंदर ₹600 का बीड़ी का बंडल मिल रहा है और ₹500 की सिगरेट मिल रही है. इतना ही नहीं, साढ़े चार सौ रुपए की तंबाकू और ढाई सौ रुपए की गुटखा राजश्री मिल रही है. यह आरोप ग्वालियर सेंट्रल जेल से छूटकर आए मलखान लोधी ने एक वीडियो वायरल करते हुए ग्वालियर सेंट्रल जेल के प्रबंधन पर लगाए हैं.

दरअसल ग्वालियर की सोशल मीडिया पर शुक्रवार को एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ. वीडियो बनाने वाले शख्स ने अपना नाम मलखान लोधी बताया. मलखान ने बताया कि वह ग्वालियर के जलालपुर का रहने वाला है. इसके बाद वीडियो में आगे कहा, कि वह जेल के संबंध में जानकारी देना चाहता है. इस वक्त जेल के अंदर दो लोग पावरफुल हैं, जिसमें से एक प्रशासनिक जेलर अनिरुद्ध सिंह नरवरिया हैं, तो दूसरा जेल का सिपाही रोहित शर्मा है.

प्रशासनिक जेलर के हाथ में जेल का पूरा कंट्रोल रहता है. जेल अधीक्षक बहुत सीधे सच्चे और ईमानदार हैं जो गरीब लोगों की सुनवाई करते हैं, जिनको जेल के अंदर भरपेट खाना नहीं मिलता उन्हें अतिरिक्त खाना भी दिलवाते हैं, लेकिन प्रशासनिक जेलर के संरक्षण में अवैध वसूली का खेल चल रहा है.

मलखान लोधी ने अपने वीडियो में आरोप लगाते हुए कहा है, अंडर ट्रायल में जेल के अंदर पहुंचने वाले मुलजिमों से अवैध वसूली की जाती है, अगर कोई मध्यम वर्ग का व्यक्ति होता है तो उस से ₹10000 लिया जाता है और अगर कोई पैसे वाला व्यक्ति होता है तो उस से ₹100000 से लेकर ₹5 लाख तक की वसूली की जाती है.

आगे कहा है कि यह पूरा अवैध कारोबार प्रशासनिक जेलर अनिरुद्ध सिंह नरवरिया और सिपाही रोहित शर्मा की मिली भगत से चल रहा है. मलखान ने वीडियो के माध्यम से मीडिया से अनुरोध किया है कि वह इस मामले में करवाई करवाए. इसके साथ ही कहा है कि उसके ऊपर यह खुलासा करने पर अगर कोई कार्रवाई होती है तो हो जाए, उसे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है, लेकिन अगर कोई उस से सबूत मांगेगा तो वह सबूत भी उपलब्ध करवा देगा.

इस वीडियो को वायरल करने के बाद ग्वालियर में हड़कंप मच गया. ग्वालियर सेंट्रल जेल प्रबंधन से बातचीत करने की कोशिश भी की, लेकिन जेल के अंदर किसी भी अधिकारी से मुलाकात नहीं हो सकी. जब जेल प्रबंधन को मोबाइल फोन पर संपर्क किया गया, तो मोबाइल पर भी बात नहीं हो सकी. हालांकि, शुक्रवार की देर शाम तक एक बार फिर से मलखान लोधी ने दूसरा वीडियो जारी किया और इस वीडियो में उसने अपने पहले वाले वीडियो के लिए माफी मांग ली.

मलखान लोधी ने कहा कि गलती से वीडियो बन गया. वह किसी और को लेकर वीडियो बना रहा था लेकिन इनका नाम गलती से ले बैठा. साथ ही मलखान लोधी ने पहले वाले वीडियो में लिए गए नाम और लगाए गए गंभीर आरोपों को लेकर माफी भी मांगी है. दोनों ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, लेकिन खास बात ही है की जेल प्रबंधन की तरफ से इस मामले पर अभी भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...