24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालकमलनाथ के 'हनुमान' दीपक सक्सेना ने थामा बीजेपी का दामन, छूटा 44...

कमलनाथ के ‘हनुमान’ दीपक सक्सेना ने थामा बीजेपी का दामन, छूटा 44 साल का साथ

Published on

भोपाल,

लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. पूर्व सीएम कमलनाथ के छिंदवाड़ा में सबसे करीबी दीपक सक्सेना ने देर रात बीजेपी का दामन थाम लिया. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उन्हें सदस्यता दिलाई. बता दें कि दीपक सक्सेना पिछले 44 साल से कमलनाथ के साथ जुड़े हुए थे. दीपक 4 बार कांग्रेस से विधायक रह चुके हैं और एमपी सरकार में 2 बार मंत्री भी रहे हैं. दीपक सक्सेना को कमलनाथ का ‘हनुमान’ कहा जाता था.

दीपक सक्सेना ने 2018 के चुनाव में छिंदवाड़ा सीट से विधानसभा चुनाव जीता था, लेकिन कमलनाथ को विधानसभा चुनाव लड़ाने के लिए विधायकी छोड़ दी थी. कमलनाथ ने सीएम बनने के बाद छिंदवाड़ा से विधानसभा का उपचुनाव लड़ा था. बता दें कि 22 मार्च को दीपक सक्सेना के बेटे ने भी बीजेपी की सदस्यता ली थी. बेटे के बीजेपी में जाने पर दीपक सक्सेना ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था, तब से उनके बीजेपी में जाने की अटकलें लग रही थीं. 27 मार्च को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में दीपक सक्सेना से मुलाकात की थी. अब छिंदवाड़ा में कमलनाथ के ज्यादातर करीबी भाजपा में शामिल हो गए हैं.

हाल ही में कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में कांग्रेस को एक और झटका लगा था. छिंदवाड़ा नगर निगम महापौर विक्रम अहाके ने भोपाल पहुंचकर बीजेपी का दामन थाम लिया था. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने विक्रम अहाके को सदस्यता दिलाई थी. नकुलनाथ के आदिवासियों को लेकर दिए गए बयान से आहत होकर विक्रम अहाके भाजपा में शामिल हुए थे. महापौर विक्रम अहाके के साथ छिंदवाड़ा नगर निगम जल विभाग सभापति प्रमोद शर्मा, अनुसूचित जाति विभाग जिला अध्यक्ष सिद्धांत थनेसर, पूर्व एनएसयूआई जिला अध्यक्ष आशीष साहू, पूर्व एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष धीरज राऊत, पूर्व एनएसयूआई जिला कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य उपाध्याय, पूर्व एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष सुमित दुबे भी भाजपा में शामिल हुए थे.

इससे पहले, छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा से कांग्रेस विधायक कमलेश शाह बीजेपी में शामिल हुए थे. भोपाल के मुख्यमंत्री निवास पर अमरवाड़ा के विधायक कमलेश शाह के साथ उनकी धर्मपत्नी हरई नगरपालिका की पूर्व अध्यक्ष माधवी शाह और बहन जिला पंचायत सदस्य केसर नेताम ने बीजेपी की सदस्यता ली थी.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...