12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
HomeUncategorizedWipro के सीईओ डेलापोर्टे ने दिया इस्तीफा, अब श्रीनि पल्लिया संभालेंगे जिम्मेदारी,...

Wipro के सीईओ डेलापोर्टे ने दिया इस्तीफा, अब श्रीनि पल्लिया संभालेंगे जिम्मेदारी, जानिए कौन हैं ये

Published on

नई दिल्ली:

दिग्गज आईटी कंपनी विप्रो (Wipro) के सीईओ थिएरी डेलापोर्टे ने इस्तीफा दे दिया है। अब कंपनी ने श्रीनि पल्लिया को नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में नियुक्त किया है। शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक, थिएरी डेलापोर्टे पिछले चार वर्षों से विप्रो में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन का नेतृत्व करने के बाद पद छोड़ रहे है। श्रीनि पल्लिया 7 अप्रैल से नए सीईओ और प्रबंध निदेशक का पद संभालेंगे। विप्रो के चेयरमैन रिशद प्रेमजी ने कहा कि वह विप्रो में उनके नेतृत्व के लिए थियरी का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने जो बदलाव लागू किए हैं उसने कंपनी के भविष्य को बेहतर स्थिति में ला दिया है।

इस दिन बने थे सीईओ
डेलापोर्ट, जिन्होंने 6 जुलाई, 2020 को कंपनी के सीईओ और प्रबंध निदेशक के रूप में पदभार संभाला था। डेलापोर्ट का जाना ऐसे समय में हुआ है जब विप्रो की लगातार खराब प्रदर्शन के लिए आलोचना की जा रही है। कंपनी ने कई हाई प्रोफाइल नेतृत्व पदों से इस्तीफे भी देखे हैं। पिछले साल सितंबर में, कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी जतिन प्रवीणचंद्र ने पद छोड़ दिया था और उनकी जगह अपर्णा सी अय्यर ने ली थी। जतिन का कंपनी में 21 साल का लंबा करियर था।

कौन हैं श्रीनिवास पल्लिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीनि पल्लिया, जो कंपनी के अमेरिका 1 क्षेत्र के सीईओ थे, 7 अप्रैल से 5 साल की अवधि के लिए नए सीईओ और एमडी का पद संभालेंगे। पल्लिया विप्रो के दिग्गज हैं और उन्होंने विप्रो में तीन दशक से अधिक समय बिताया है। आज शाम को खत्म हुई बैठक में नॉमिनेशन और Remuneration Committee की सिफारिश के मुताबिक, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिस (CEO) और मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में श्रीनि पल्लिया की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

विप्रो ने अपने बयान में कहा, कंपनी की यह हिस्सेदारी 7 अप्रैल, 2024 से पांच साल की अवधि के लिए लागू होगी, जो शेयरधारकों और केंद्र सरकार की मंजूरी के अधीन होगी। श्रीनि पल्लिया साल 1992 में विप्रो में शामिल हुए थे। श्रीनि ने विप्रो की कंज्यूमर बिजनेस यूनिट के अध्यक्ष और बिजनेस एप्लीकेशन सर्विसेज के ग्लोबल हेड सहित कई नेतृत्व पदों पर काम किया है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...