22.2 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालमुंजारे परिवार में तनातनी! बसपा प्रत्याशी ने झोपड़ी को बनाया अपना डेरा,...

मुंजारे परिवार में तनातनी! बसपा प्रत्याशी ने झोपड़ी को बनाया अपना डेरा, कांग्रेस MLA पत्नी का छोड़ दिया घर

Published on

बालाघाट:

मध्य प्रदेश के बालाघाट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के लोकसभा उम्मीदवार कंकर मुंजारे ने शनिवार को अपना घर छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि वे अपने उस घर को छोड़ दिए हैं, जिसमें वह अपनी कांग्रेस विधायक पत्नी अनुभा मुंजारे के साथ रहते थे। मुंजारे ने कहा कि उन्होंने यह फैसला लिया क्योंकि चुनाव के दौरान अलग-अलग विचारधारा वाले दो व्यक्तियों को एक छत के नीचे नहीं रहना चाहिए। पूर्व विधायक और सांसद कंकर मुंजारे ने कहा कि वह 19 अप्रैल को मतदान के बाद घर लौटेंगे।

कंकर मुंजारे ने कहा कि मैंने शुक्रवार को अपना घर छोड़ दिया और एक बांध के पास एक झोपड़ी में रह रहा हूं। अगर अलग-अलग विचारधारा वाले दो व्यक्ति एक छत के नीचे रहते हैं, तो लोग सोचेंगे कि यह मैच फिक्सिंग है।

पति के रवैये से आहत हैं पत्नी
उनकी पत्नी अनुभा मुंजारे ने नवंबर 2023 के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज गौरीशंकर बिसेन को हराया था। उन्होंने कहा कि वह अपने पति के रुख से आहत हैं और दावा किया कि एक महिला अपने वैवाहिक घर जाती है और मृत्यु तक वहीं रहती है।

पत्नी ने कहा प्रचार के दौरान नहीं बोलेंगी पति के खिलाफ
अनुभा मुंजारे ने कहा कि जब वह परसवाड़ा से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के उम्मीदवार थे और मैं कांग्रेस के टिकट पर बालाघाट से चुनाव लड़ रही थी, तब हम साथ रहे थे। हमारी शादी को 33 साल हो गए हैं और हम अपने बेटे के साथ खुशी से रह रहे हैं। वह एक वफादार कांग्रेस पदाधिकारी हैं और बालाघाट से लोकसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार सम्राट सारस्वत की जीत सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगी। इसके साथ ही विधायक ने कहा लेकिन चुनाव प्रचार के दौरान वह अपने पति के बारे में बुरा नहीं बोलेंगी।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...