22.2 C
London
Friday, May 1, 2026
HomeभोपालBJP को नहीं मिलेगा वॉकओवर, खजुराहो सीट पर नामांकन खारिज होने के...

BJP को नहीं मिलेगा वॉकओवर, खजुराहो सीट पर नामांकन खारिज होने के बाद ‘INDIA’ ब्लॉक का नया प्लान

Published on

नई दिल्ली,

विपक्षी दलों INDIA ब्लॉक ने कहा है कि वह मध्य प्रदेश की खजुराहो लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों में से एक का समर्थन करेगा. दरअसल इस सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) की मीरा यादव का नामांकन पत्र खारिज हो गया है जिसके बाद इंडिया ब्लॉक ने शनिवार को इस बात की घोषणा की गई.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्य में ‘इंडिया’ के सीट बंटवारे के तहत कांग्रेस ने खजुराहो सीट सपा के लिए छोड़ दी थी. भाजपा ने इस सीट पर अपने प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा (VD Sharma) को इस सीट से मैदान में उतारा है. कांग्रेस के एक नेता ने कहा, ‘हम भाजपा के खिलाफ उम्मीदवारों में से एक का समर्थन करेंगे. हम भाजपा को सबक सिखाएंगे.’

इंडिया ब्लॉक का आरोप
सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ रणनीति तैयार करने के लिए दिन में इंडिया ब्लॉक की एक बैठक शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुई. इस बीच, कांग्रेस, सपा और अन्य घटक दलों के नेताओं ने निर्वाचन अधिकारी एवं पन्ना के जिलाधिकारी की आलोचना की है. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जब सपा प्रत्याशी इंतजार कर रही थीं तो वह तीन घंटे तक अपनी सीट पर नहीं थे.

इस वजह से हुआ था नामांकन खारिज
कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रमुख जीतू पटवारी ने बताया कि मीरा यादव दोपहर 12 बजे से जिलाधिकारी के कार्यालय में मौजूद थीं लेकिन वह नहीं पहुंचे. उन्होंने जिलाधिकारी को भी कई बार फोन किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. पटवारी के दावे का समर्थन करते हुए सपा की प्रदेश इकाई के प्रमुख मनोज यादव ने घटनाक्रम के लिए भाजपा की आलोचना की. सपा उम्मीदवार का नामांकन पत्र शुक्रवार को निर्वाचन अधिकारी ने खारिज कर दिया क्योंकि उन्होंने एक जगह हस्ताक्षर नहीं किया था और पुरानी मतदाता सूची की प्रति जमा कराई थी.

अखिलेश का हमला
इस मामले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आ गई है. उन्होंने कहा कि खजुराहो सीट से इंडिया ब्लॉक की सपा प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन निरस्त करना सरेआम लोकतंत्र की हत्या है. कहा जा रहा है कि हस्ताक्षर नहीं थे तो फिर ये देखने वाले अधिकारी ने फार्म लिया ही क्यों. ये सब बहाने हैं और हार चुकी भाजपा की हताशा है. उन्होंने कहा कि जो कैमरे के सामने छल कर सकते हैं, वो फार्म मिलने के बाद पीठ पीछे क्या-क्या साज़िश रचते होंगे. अखिलेश ने कहा कि भाजपा बात में ही नहीं, काम में भी झूठी है और समस्त प्रशासनिक तंत्र को भ्रष्ट बनाने की दोषी भी है. इस घटना की भी न्यायिक जांच हो, किसी का पर्चा निरस्त करना लोकतांत्रिक अपराध है.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...