22.2 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपाललिव-इन में रहने वाली महिला भी गुजारा भत्ते की हकदार, एमपी हाई...

लिव-इन में रहने वाली महिला भी गुजारा भत्ते की हकदार, एमपी हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने एक फैसले में कहा है कि किसी व्यक्ति के साथ लंबे समय तक लिव-इन में रहने वाली महिला अलग होने पर भरण-पोषण की हकदार है। भले ही दोनों कानूनी रूप से विवाहित न हों। दरअसल, याचिकाकर्ता शैलेश बोपचे ने बालाघाट जिला अदालत के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें कोर्ट ने कहा था कि उनके साथ लिव-इन में रह रही महिला को उन्हें 1,500 रुपये मासिक भत्ता देना होगा। आदेश को बोपचे ने हाई कोर्ट में चुनौती दी थी।

आरोपों को साबित करने में विफल रही महिला
अपनी याचिका में उन्होंने दावा किया था कि जिला अदालत ने स्वीकार किया था कि महिला ने जो उनकी पत्नी होने का दावा किया है, वह उसे साबित करने में विफल रहीं। महिला ने कोर्ट में कहा था कि बोपचे और उनकी शादी मंदिर में हुई थी। हाई कोर्ट ने कहा कि विवाद यह है कि चूंकि महिला कानूनी तौर पर याचिकाकर्ता की पत्नी नहीं हैं, इसलिए उन्हें भत्ते का अधिकार नहीं मिलना चाहिए।

कोर्ट ने भत्ता देने के निर्देश दिए
कोर्ट ने कहा कि ट्रायल अदालत ने यह नहीं कहा है कि महिला उनकी पत्नी हैं। ट्रायल कोर्ट ने निष्कर्ष दिया है कि चूंकि दोनों काफी लंबे समय से पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे और महिला ने एक बच्चे को भी जन्म दिया है, इसलिए वह भरण-पोषण की हकदार हैं। इसके बाद हाई कोर्ट ने बोपचे की याचिका खारिज कर दी।जस्टिस जी. एस. अहलूवालिया ने कहा कि जजों ने कहा है कि जहां कोई सबूत है, जिसके आधार पर यह निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि वे एकसाथ रह रहे थे तो गुजारा भत्ते से इनकार नहीं किया जा सकता है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...