22.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeभोपालसामूहिक भोज में गए उम्मीदवार तो खाते में जुड़ जाएगा पूरे आयोजन...

सामूहिक भोज में गए उम्मीदवार तो खाते में जुड़ जाएगा पूरे आयोजन का खर्च, जानें कैंडिडेट्स की टेंशन बढ़ाने वाला नियम

Published on

भोपाल:

भारत निर्वाचन आयोग ने एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। इस निर्देश में कहा गया है कि लोकसभा चुनाव के दौरान किसी भी उम्मीदवार के द्वारा आयोजित सामुदायिक भोज, लंगर या दावत का खर्च अब उसी के चुनावी खर्च में शामिल किया जाएगा।

आयोग के निर्देशों के अनुसार, यदि कोई उम्मीदवार मतदाताओं से मिलने के लिए किसी ऐसे आयोजन में शामिल होता है, तो उस आयोजन पर किए गए सभी खर्चों को उम्मीदवार के चुनावी खर्च के रूप में माना जाएगा और उसे उसके निर्वाचन खर्च में जोड़ा जाएगा।हालांकि, आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह नियम उन पारंपरिक धार्मिक समूहों द्वारा आयोजित सामुदायिक कार्यक्रमों पर लागू नहीं होगा, जो केवल मतदाताओं से मिलने के उद्देश्य से आयोजित नहीं किए गए हैं।

यदि कोई उम्मीदवार किसी भोज कार्यक्रम में भाग लेता है, चाहे उसका नाम कुछ भी हो और चाहे उसका आयोजन स्वयं उम्मीदवार या किसी अन्य व्यक्ति ने किया हो, तो उसे उस भोज का आयोजक माना जाएगा। यह निर्देश उन पारंपरिक भोजों पर लागू नहीं होगा जो धार्मिक समुदाय अपने संस्थानों में आयोजित करते हैं, जैसे कि लंगर, शादी या मृत्यु के अवसर पर आयोजित भोज आदि। यदि अभ्यर्थी इन सामुदायिक भोजों, लंगर या दावतों में सामान्य मेहमान के रूप में भाग लेता है, तो इन पर किए गए खर्च को उसके चुनावी खर्च में शामिल नहीं किया जाएगा।

Latest articles

होशंगाबाद रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, फ्लिपकार्ट कर्मी की दर्दनाक मौत

भोपाल। राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे...

कर्ज के दलदल ने ली एक और जान: कोलार में रैपिडो चालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। राजधानी के कोलार इलाके में कर्ज और तंगहाली से परेशान एक 45 वर्षीय...

महंगाई का बड़ा झटका: मप्र में कमर्शियल एलपीजी 993 महंगी, भोपाल में 3074 तो रीवा में 3323 पहुंचा दाम

भोपाल। मप्र में आम जनता और व्यापारियों पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी है।...

जाटखेड़ी में मकानों को तोड़े जाने पर भड़की कांग्रेस, स्थायी पुनर्वास न होने पर दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। राजधानी के जाटखेड़ी क्षेत्र में सड़क निर्माण के नाम पर 20 से अधिक...

More like this