12.3 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइस्लाम समर्थक डरा रहे... नीदरलैंड के दक्षिणपंथी नेता गीर्ट विल्डर्स ने नूपुर...

इस्लाम समर्थक डरा रहे… नीदरलैंड के दक्षिणपंथी नेता गीर्ट विल्डर्स ने नूपुर शर्मा को किया फोन, जानें क्या हुई बात

Published on

एम्सटर्डम

नीदरलैंड के दक्षिणपंथी नेता गीर्ट विल्डर्स ने बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा से फोन पर बात की है। उन्होंने इसकी जानकारी खुद ट्वीट कर दी है। गीर्ट विल्डर पहले भी नूपुर शर्मा के समर्थन में बयान देते रहे हैं। नूपुर शर्मा को लगभग दो साल पहले पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। वहीं, गीर्ट विल्डर्स को यूरोप में इस्लाम विरोधी नेता के तौर पर जाना जाता है। उनकी पार्टी फॉर फ्रीडम ने नीदरलैंड के पिछले चुनाव में जबरदस्त जीत हासिल की थी। इसके बाद गीर्ट विल्डर्स को नीदरलैंड के प्रधानमंत्री पद का दावेदार भी बताया गया था। हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी दावेदारी वापस ले ली।

गीर्ट विल्डर्स ने क्या कहा
गीर्ट विल्डर्स एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट मे लिखा, “आज नूपुर शर्मा से बहुत अच्छी बातचीत हुई। वह न केवल भारत के लिए बल्कि पूरे स्वतंत्र विश्व के लिए स्वतंत्रता का प्रतीक हैं। पिछले दो वर्षों में उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता की हानि और कानूनी परेशानियां बेहद अनुचित हैं क्योंकि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है लेकिन सच बोला है। कितनी बहादुर महिला है!”

पहले भी करते रहे हैं नूपुर शर्मा का समर्थन
इसी साल फरवरी में गीर्ट विल्डर्स ने एक दूसरे ट्वीट में लिखा था, “मैंने नूपुर शर्मा का समर्थन करते हुए उसे निजी तौर पर मैसेज भेजा है। वह एक बहादुर लड़की है जिन्हें केवल सच बोलने के लिए कई साल से इस्लामिस्ट लगातार धमकियां दे रहे हैं। दुनिया भर में आजादी पसंद करने वाले लोगों को उनका समर्थन करना चाहिए। मैं जब भारत का दौरा करूंगा तो मुझे उम्मीद है कि मैं उनसे मुलाकात जरूर करूंगा।”

कौन हैं गीर्ट विल्डर्स
गीर्ट विल्डर्स 1998 से नीदरलैंड में सांसद हैं। वह नीदरलैंड की संसद में प्रतिनिधि सभा में पार्टी के नेता भी हैं। 2010 में पहली रूट कैबिनेट के गठन में पीपुल्स पार्टी फॉर फ्रीडम एंड डेमोक्रेसी (वीवीडी) की अल्पमत सरकार के गठन में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, प्रस्तावित बजट कटौती पर कैबिनेट से असहमति का हवाला देते हुए उन्होंने 2012 में अपनी पार्टी का संसदीय समर्थन वापस ले लिया। विल्डर्स को उनके लोकलुभावनवाद, आप्रवास-विरोधी, इस्लाम और यूरोसेप्टिसिज्म के विरोध और रूस के साथ उनके संबंधों के लिए जाना जाता है। उनके विचारों ने उन्हें नीदरलैंड और विदेशों में एक विवादास्पद व्यक्ति बना दिया है। 2004 से, सशस्त्र पुलिस द्वारा हर समय उनकी सुरक्षा की जाती रही है।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...