14.3 C
London
Saturday, May 2, 2026
HomeभोपालMP : NEET की छात्रा से शादी का झांसा देकर रेप, आरोपी...

MP : NEET की छात्रा से शादी का झांसा देकर रेप, आरोपी CMO गिरफ्तार

Published on

इंदौर ,

इंदौर में नीट प्रतियोगिता की तैयारी कर रही छात्रा के साथ रेप करने वाले CMO को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने शादी का झांसा देकर छात्रा के साथ कई जगहों पर ले जाकर साथ रेप किया था. शादी से मुकरने के बाद पीड़िता ने 23 मार्च को एमआईजी थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सीएमओ को शहडोल के बुढ़ार में क्रिकेट खेलते समय गिरफ्तार किया.

पुलिस ने बताया कि धनपुरी नपा के सीएमओ और नीट प्रतियोगिता की तैयारी कर रही छात्रा की मुलाकात इंदौर में हुई थी. सीएमओ ने उसे शादी का झांसा दिया और इंदौर, जबलपुर के अलावा कई जगहों पर ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. शादी से मुकरने के बाद आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद पुलिस ने सीएमओ प्रभात बरकड़े को गिरफ्तार किया.

NEET की छात्रा से शादी का झांसा देकर कर रेप
प्रभात बरकड़े पिछले दो साल से धनपुरी नगर पालिका में मुख्य नगर पालिका अधिकारी के रूप में पदस्थ हैं. इससे पहले वो शहडोल जिले की बकहो नगर परिषद में सीएमओ रह चुके हैं. पुलिस ने बताया कि छात्रा साल 2021 से इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रही थी. इसी दौरान छात्रा और सीएमओ की मुलाकात हुई. दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे और प्रभात बरकड़े ने छात्रा को शादी का झांसा दिया और काई बार शारीरिक संबंध बनाए. सरकारी नौकरी लगते ही प्रभात बरकड़े ने छात्रा से शादी करने से इनकार कर दिया.

पुलिस ने आरोपी CMO को किया गिरफ्तार
इस मामले पर डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है. उसी के हिसाब से ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

डिश और इंटरनेट केबल से हो रही बिजली चोरी का खुलासा, 26 मामलों में 16 लाख का जुर्माना

भोपाल। बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली कंपनी जितनी हाईटेक हो रही है, चोर...

होशंगाबाद रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, फ्लिपकार्ट कर्मी की दर्दनाक मौत

भोपाल। राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे...