17.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeभोपालहेलीकॉप्टर का फ्यूल खत्म होने से शहडोल में रात गुजारेंगे राहुल गांधी,...

हेलीकॉप्टर का फ्यूल खत्म होने से शहडोल में रात गुजारेंगे राहुल गांधी, कल सुबह जबलपुर के लिए होंगे रवाना

Published on

भोपाल,

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज रात मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में रुकेंगे. खराब मौसम के कारण उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका. उन्हें जबलपुर जाना था. वे कल सुबह चॉपर से जबलपुर जाएंगे. राहुल गांधी अपनी पार्टी के लोकसभा अभियान के लिए मध्य प्रदेश में हैं और उन्होंने मंडला और शहडोल में दो रैलियों को संबोधित किया, जहां 26 अप्रैल को मतदान होगा. राहुल गांधी के शहडोल में रुकने पर शिवराज सिंह ने तंज कस्ते हुए कहा कि ‘फ्यूल चॉपर का नहीं, कांग्रेस का ही खत्म हो गया है’,.

राहुल गांधी को पहले तो हेलीकॉप्टर में ईंधन नहीं होने की वजह से इंतजार करना पड़ा, इसके बाद मौसम खराब होने की वजह से कांग्रेस नेता उड़ान नहीं भर सके. आज रात वह शहडोल के एक होटल में रात गुजार रहे हैं.

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख जीतू पटवारी ने कहा कि शहडोल में खराब मौसम के कारण उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका. राहुल गांधी को जबलपुर जाना था, जहां से उन्हें दिल्ली के लिए रवाना होना था. अब वह शहडोल के एक होटल में रात भर रुकेंगे और मंगलवार सुबह 6 बजे रवाना होंगे.

राहुल गांधी के शहडोल में रुकने पर शिवराज सिंह चौहान ने चुटकी ली. उन्होंने कहा कि आज राहुल गांधी जी शहडोल आए थे, वहां उनका विमान नहीं उड़ा तो बोले कि फ्यूल खत्म हो गया. फ्यूल चॉपर का नहीं, कांग्रेस का ही खत्म हो गया है.

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

डिश और इंटरनेट केबल से हो रही बिजली चोरी का खुलासा, 26 मामलों में 16 लाख का जुर्माना

भोपाल। बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली कंपनी जितनी हाईटेक हो रही है, चोर...

होशंगाबाद रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, फ्लिपकार्ट कर्मी की दर्दनाक मौत

भोपाल। राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे...